1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Women's Day: PCOD-कैल्शियम जैसी बीमारियां होंगी दूर, स्वामी रामदेव के इन कारगर उपायों से महिलाएं बनेगी मजबूत

Women's Day: PCOD-कैल्शियम जैसी बीमारियां होंगी दूर, स्वामी रामदेव के इन कारगर उपायों से महिलाएं बनेगी मजबूत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2021 09:27 am IST,  Updated : Mar 08, 2021 09:27 am IST

महिलाएं अक्सर इस दौरान वो अपनी सेहत को नज़र अंदाज कर देती हैं। नतीजा, उनमें खून, कैल्शियम, विटामिन की कमी आ जाती है।

womens day 2021 yoga for female problems- India TV Hindi
महिलाओं के लिए स्वामी रामदेव ने बताए योगासन  Image Source : INDIA TV
महिलाओं से ही पूरा संसार है। वो राफेल की गरजती उड़ान भी है। वो मंगल मिशन की कमान भी है। वो देश में स्वच्छता का अभियान भी है। और कोरोना वैक्सीन के पीछे मेहनत का नाम भी है। आज महिला दिवस है। इस दिन हर उस महिला को सलाम किया जाता है, जो मां, बेटी, बहन के रूप में ईंट से बने मकान को घर की शक्ल देती है। जो साइंटिस्ट, एथलीट, पायलट, डॉक्टर बनकर इस देश को चलाती है।  
 
महिलाओं के ऊपर सिर्फ उनकी या घर की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि इस देश को बखूबी आगे बढ़ाने में एक स्वस्थ समाज निर्मित करने की जिम्मेदारी भी होती है। घर और ऑफिस दोनों को महिलाएं संभालती हैं और अक्सर इस दौरान वो अपनी सेहत को नज़र अंदाज कर देती हैं। नतीजा, उनमें खून, कैल्शियम, विटामिन की कमी आ जाती है। इन्हीं बीमारियों से निपटने के लिए स्वामी रामदेव ने कई उपाय बताए हैं। 
 
 
  • 70 प्रतिशत महिलाओं में विटामिन डी की कमी। 
  • देश की 53 फीसदी महिलाओं में एनीमिया। 
  • 70 फीसदी महिलाओं में कैल्शियम की कमी। 
 
बॉडी में डेफिशियेंसी:
 
  • खून
  • कैल्शियम
  • मिनरल
  • विटामिन B-12
  • विटामिन - D
 
महिलाओं में बीमारियां:
 
  1. ऑस्टियोपोरोसिस
  2. एनीमिया 
  3. पीसीओडी
  4. डायबिटीज
  5. थायराइड
  6. ब्रेस्ट कैंसर
  7. सर्वाइकल कैंसर
  8. अर्थराइटिस
मजबूत हों महिलाएं:
 
  • 13 से 19 की उम्र में नए हार्मोन बनते हैं- आयरन लें। 
  • 20 की उम्र में हार्मोनल चेंज होते हैं- विटामिन D लें और खाने पर ध्यान दें। 
  • 30 की उम्र प्रेग्नेंसी की उम्र होती है- फॉलिक एसिड लें, हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। 
  • 40-50 की उम्र प्री-मेनोपॉज का समय है- आयरन लें, प्रोटीन लें, वजन का ध्यान रखें। 
  • 50 की उम्र के बाद- विटामिन B लें, फॉलिक एसिड लें, हड्डियों के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम लें। 
 
महिलाओं के लिए योग:
 
  1. शीर्षासन
  2. सर्वांगासन
  3. उत्तानपादासन
  4. शलभासन
  5. गोमुखासन
  6. हलासन
  7. योग मुद्रासन
  8. पादहस्तासन
  9. यौगिक जॉगिंग
  10. सूर्य नमस्कार 
 
यौगिक जॉगिंग के फायदे:
 
  • ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है। 
 
दंड बैठक के फायदे:
 
  • डिप्रेशन दूर होता है।
  • शरीर के मसल्स मजबूत होते हैं। 
 
सर्वांगासन के फायदे:
 
  • तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है।
  • दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है। 
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। 
  • याद की हुई चीजें भूलती नहीं। 
 
मंडूकासन के फायदे:
 
  • डायबिटीज को दूर भगाता है। 
  • पेट और दिल के लिए लाभकारी है। 
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है। 
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक है।
  • लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है। 
 
 
सूर्य नमस्कार के फायदे:
 
  • ब्लड शुगर को कम करने में कारगर है। 
  • हार्ट मजबूत होता है। 
  • रोज करने से शरीर काफी लचीला होता है। 
  • कमर की चर्बी पूरी तरह से खत्म हो जाती है। 
  • कद बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
  • वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • मन को शांत रखने में सहायक है। 
 
उष्ट्रासन के फायदे:
 
  • किडनी को स्वस्थ बनाता है।
  • मोटापा दूर करने में सहायक है।
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है। 
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है। 
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है। 
 
चक्की आसन के फायदे: 
 
  • अच्छी नींद और पेट कम करने में फायदेमंद है। 
  • पीठ और पेट की अच्छी एक्सरसाइज।
  • तनाव कम करने में कारगर है। 
  • जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है
 
महिलाओं के लिए प्राणायाम:
 
  • अनुलोम विलोम
  • कपालभाति 
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी
  • उज्जायी
  • उद्गीथ
 
आयरन की कमी को करें दूर:
 
  • गन्ने का रस पिएं।
  • खाने में गुड़ और खजूर को शामिल करें। 
  • अंजीर, मुनक्का भिगोकर खाएं। 
  • अनार, गाजर, चुकंदर का रस पिएं।
 
विटामिन B-12 की कमी का उपाय: 
 
  • अंकुरित अनाज में आयरन होता है।
  • नाश्ते में अंकुरित लें। 
  • खाने में अलसी को शामिल करें। 
 
अर्थराइटिस में घरेलू उपचार:
 
  • दूध, दही और पनीर खाएं। 
  • खट्टा दही बिल्कुल भी ना खाएं।
  • जौ, चौलाई, सिंघाड़े का आटा खाएं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।