1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World AIDS Day 2020: छूने या साथ खाना खाने से नहीं फैलता एड्स, जानें इससे जुड़े मिथ

World AIDS Day 2020: छूने या साथ खाना खाने से नहीं फैलता एड्स, जानें इससे जुड़े मिथ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2020 10:41 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 09:06 am IST

दुनियाभर में 1 दिसंबर को 'विश्व एड्स डे' मनाया जाता है। 'एड्स डे' पर जानिए इस दिन का इतिहास, कब से इस दिन को मनाना शुरू हुआ, लक्षण और अन्य रोचक बातें।

World AIDS Day 2020- India TV Hindi
World AIDS Day 2020 Image Source : INSTAGRAM/HERVESTNG

दुनियाभर में 1 दिसंबर को 'विश्व एड्स डे' मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है। एड्स ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी (एचआईवी) वायरस के संक्रमण के कारण होने वाली महामारी है। ये एक गंभीर बीमारी है जिसमें मनुष्य के संक्रमण से लड़ने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। एड्स से बचाव ही इसका इलाज है। कई साले बाद भी इस गंभीर बीमारी का कोई इलाज नहीं मिल पाया है। हर बार 'एड्स डे' कि कुछ ना कुछ थीम होती है। इस बार 'एड्स डे' की थीम 'एचआईवी महामारी समाप्त करना: लचीलापन और प्रभाव' रखा गया है। 'एड्स डे' पर जानिए इस दिन का इतिहास, कब से इस दिन को मनाना शुरू हुआ, लक्षण और अन्य रोचक बातें।

जानें कब से एड्स डे को मनाने की हुई शुरुआत

विश्व एड्स दिवस की पहली बार कल्पना 1987 में अगस्त के महीने में थॉमस नेट्टर और जेम्स डब्ल्यू बन्न द्वारा की गई थी। थॉमस नेट्टर और जेम्स डब्ल्यू बन्न दोनों विश्व स्वास्थ्य संगठन  जिनेवा, स्विट्जरलैंड के एड्स ग्लोबल कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक सूचना अधिकारी थे। उन्होंने एड्स दिवस का अपना विचार डॉ. जॉननाथन मन्न (एड्स ग्लोबल कार्यक्रम के निदेशक) को बताया, जिन्होंने इस विचार को स्वीकृति दे दी और वर्ष 1988 में 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाना शुरू कर दिया। उनके द्वारा हर साल 1 दिसम्बर को सही रूप में विश्व एड्स दिवस के रुप में मनाने का फैसला लिया गया। 

जानें क्या है एचआईवी?
एचआईवी यानी ह्यूमन इम्‍यूनोडेफिशियंसी वायरस है। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर को होने वाली बीमारियों से बचाती है लेकिन एचआईवी वायरस सीधे हमारे इम्यून सिस्टम पर अटैक करता है। जिससे कोई भी व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित हो जाता है। ये शरीर में जाकर टी सेल्स को खत्म कर देता है। अगर इसका समय पर इलाज नहीं कराया गया तो यह इंफेक्शन बढ़ जाता है और एड्स का कारण बन जाता है।

World AIDS Day 2020
Image Source : INSTAGRAM/TERAPIA.GESTALT.POZNANWorld AIDS Day 2020

एचआईवी और एड्स में अंतर
एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस) एक वायरस है। जो सीधे इम्यून सिस्टम की टी सेल्स पर अटैक करता है। वहीं एड्स की बात करें तो यह एक्वायर्ड इम्‍यूनो-डिफिशिएंसी सिंड्रोम नाम का एक मेडिकल सिंड्रोम है। जो एचआईवी संक्रमण के बाद सिंड्रोम के रूप में सामने आता है। एचआईवी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो सकता है लेकिन एड्स नहीं हो सकता है। 

कैसे फैलता है एचआईवी वायरस

  • प्रेग्नेंट महिला से उसके होने वाले बच्चों को यह संक्रमण हो सकता है। शिशु को यह संक्रमण स्‍तनपान के जरिए भी हो सकता है
  • संक्रमित खून चढ़ाने से अथवा सं‍क्रमित सुई के इस्‍तेमाल से भी एचआईवी वायरस फैल सकता है
  • एचआईवी संक्रमित व्यक्ति द्वारा दान किए गए अंग से भी संक्रमण होने का खतरा सबसे अधिक होता है
  • इस वायरस के फैलने के कई कारण है। जिसमें एक सबसे बड़ा कारण है एचआईवी संक्रमित व्‍यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाना

इस तरह बचें HIV वायरस से

  • कोई भी टीका या इंजेक्शन लगाने से पहले ध्यान रखें की सिरिंज बिल्कुल नई हो। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा ना के बराबर हो
  • एक से ज्यादा लोगों से संबंध बनाने से बचें। इससे आपको एचआईवी होने का खतरा सबसे अधिक है
  • सुरक्षित यौन संबंध बनाएं
  • किसी से भी खून लेने से पहले उसकी जांच करा लें कि वह सुरक्षित है कि नहीं
  • शेविंग कराते समय हमेशा नई ब्लेड का ही इस्तेमाल करें
  • अगर आपको थोड़ी सी शंका है कि आपको एचआईवी है तो तुरंत जांच कराए

ऐसे नहीं फैलता HIV
कई लोगों के दिमाग में एचआईवी फैलने की गलत धाराणा है। जानें कैसे नहीं फैलता है एचआईवी। 

  • मच्छर के काटने से नहीं फैलता
  • एचआईवी संक्रमित पीड़ित से हाथ मिलाने पर
  • एक ही शौचालय का कई लोगों द्वारा यूज करना
  • एचआईवी पॉजिटिव मरीज  के साथ खाना खाने से या फिर बात करने से
  • एचआईवी पॉजिटिव मरीज के साथ सोने से
  • किस करने से 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।