1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Heart Day 2021: सांस फूलना, सीने में दर्द है हार्ट अटैक के सिग्नल, स्वामी रामदेव से जानिए दिल को हेल्दी रखने का बेस्ट फॉर्मूला

World Heart Day 2021: सांस फूलना, सीने में दर्द है हार्ट अटैक के सिग्नल, स्वामी रामदेव से जानिए दिल को हेल्दी रखने का बेस्ट फॉर्मूला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2021 09:55 am IST,  Updated : Sep 29, 2021 02:37 pm IST

World Heart Day 2021: दुनिया में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानिए इसके लक्षण और हार्ट को हेल्दी रखने का तरीका।

World Heart Day 2021- India TV Hindi
World Heart Day 2021 Image Source : INDIA TV

दिमाग से ही दिल कंट्रोल होता है इसलिए स्ट्रेस , डिप्रेशन के चलते हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ने लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर चौथे मिनट में  1 शख्स हार्ट अटैक का शिकार होता है। हर 33 सेकंड में हार्ट अटैक से 1 शख्स की मौत होती है और हर साल करीब 25 लाख लोगों को दिल का दौरा पड़ता हैं। देश में होने वाली मौत की सबसे पहली वजह हार्ट अटैक है और रिपोर्ट्स की मानें तो देश की 70% आबादी हार्ट अटैक के रिस्क पर हैं। 

दरअसल दिल को खून पहुंचाने के लिए तीन नसें होती हैं जिसे कोरोनरी कहते हैं और इन्हीं नसों में जब खराबी आती है। ब्लड फ्लो रुकने लगता है और दिल का दौरा पड़ता है। इसलिए हार्ट का मजबूत होना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहे, आर्ट्रिज़ में किसी तरह का ब्लॉकेज ना हो इसके लिए लाइफस्टाइल को बदलने के साथ योग जरूरी है। 

हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए फायदेमंद है सदाबहार की जड़, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें सेवन

आज विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) है। इस मौके में स्वामी रामदेव से जानिए दिल को 100 साल तक स्वस्थ रखने के लिए कौन से योगासन और प्राणायाम करें। 

बता दें, वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाता है, ताकि लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में जागरूक कर सके। 1999 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर इसकी शुरुआत हुई थी, लेकिन तब तय हुआ था कि सितंबर के आखिरी रविवार को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाएगा। पहला वर्ल्ड हार्ट डे 24 सितंबर 2000 को मना था। लेकिन 2012 में नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज की वजह से होने वाली मौतों को 2025 तक घटाकर 25% पर लाना है। इसमें भी आधी मौतें सिर्फ दिल के रोगों की वजह से होती है। ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे को मान्यता मिली और हर साल यह 29 सितंबर को मनाया जाने लगा।

World Heart Day 2021
Image Source : INDIA TVWorld Heart Day 2021

हार्ट अटैक की वजह 

  • स्ट्रेस 
  • एंग्जायटी 
  • स्मोकिंग
  • हाई कोलेस्ट्रॉल 
  • मोटापा 
  • डायबिटीज
  • नींद की कमी 
  • हाई बीपी 

हार्ट डिजीज के लक्षण

  • सीने में दर्द होना 
  • सांस की तकलीफ होना
  • कमजोरी, पैर और हाथों का ठंडा पडना
  • असामान्य दिल की धड़कन 
  • हार्ट बीट तेज धड़कना
  • धीमी गति से दिल का धड़कन

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए करें ये योगासन

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • मोटापा कम करने में कारगर
  • हाइट बढ़ाने में मददगार
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है

सोरायसिस के मरीज बिल्कुल भी न खाएं ये 4 चीजें, बढ़ जाएगा आपका रोग

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • छाती चौड़ी होती है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • एकाग्रता बढ़ती है 
  • गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

स्थित कोणासन

  • पाचन प्रणाली को रखे ठीक
  • वजन कम करने में मददगार
  • मांसपेशियों में करे खिंचाव
  • जोड़ों के दर्द में लाभकारी
  • जांघ और कंधों को बनाए मजबूत
  • पाचन प्रणाली ठीक रहती है
  • एसिडिटी से छुटकारा मिलता है

चक्की आसन

  • अच्‍छी नींद में फायदेमंद
  • पेट कम करने में मददगार 
  • पीठ की अच्‍छी एक्‍सरसाइज
  • तनाव कम करने में कारगर
  • जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है

मंडूकासन

  • डायबिटीज को दूर करता है 
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन बढ़ता है
  • पाचन तंत्र सही होता है 
  • लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है

योगमुद्रासन

  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • गैस से छुटकारा मिलता है
  • पाचन की परेशानी दूर होती है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं

वक्रासन

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज ठीक होती है 

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  • एसिडिटी में फायदेमंद

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थायराइड में लाभकारी

पश्चिमोत्तासन

  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • साइनस की बीमारी में आराम मिलता है 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है 
  • सिरदर्द की समस्या में आराम देता है 
  • मोटापा कम करने में मददगार 

शलभासन

  • फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

सूक्ष्म व्यायाम 

  • बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है 

शशकासन

  • योगिक जॉगिंग डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है 
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है 

हार्ट हेल्दी रखने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • उद्गीथ

हार्ट के लिए फायदेमंद काढ़ा

10 ग्राम अर्जुन की छाल में 3 ग्राम दालचीनी  मिला लें। अब अर्जुन छाल-दालचीनी 400 ग्राम पानी में उबालें। जब अर्जुन-दालचीनी पानी जब 100 ग्राम बच जाए तो इसे छान लें और इसमें दूध में मिलाकर पी लें। 

दिल को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक औषधियां
हृद्यामृत 2-2 गोली सुबह-दोपहर-शाम  खाने के बाद सेवन करें। इससे हार्ट के ब्लॉकेज दूर होते हैं, कोलेस्ट्रॉल ठीक होता है और एंजाइना दर्द ठीक होता है। 

सेहतमंद दिल के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • शहद दिल को मजबूत बनाता है
  • अलसी हार्ट के लिए फायदेमंद
  • सेब का जूस और आंवला से हार्ट मजबूत
  • बादाम खाने से हार्ट मजबूत होता है
  • जामुन का सिरका और सेब का सिरका भी फायदेमंद
  • लौकी को विभिन्न तरीके से खाएं। आप लौकी का कल्प, लौकी का सूप, लौकी की सब्जी और लौकी का जूस पी सकते हैं।

सेहतमंद दिल के लिए कारगर रस
3-5 कली लहसुन का रस,  एक चम्मच अदरक का रस,  एक चम्मच प्याज का रस  को शहद के साथ मिलाकर पी लें। इससे  गाढ़े खून की समस्या से निजात मिलेगी।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।