1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Mango Day 2023: इन समस्याओं का अचूक उपाय है आम, कई घरेलू नुस्खों में होता है इस्तेमाल

World Mango Day 2023: इन समस्याओं का अचूक उपाय है आम, कई घरेलू नुस्खों में होता है इस्तेमाल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 22, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 22, 2023 06:00 am IST

World Mango Day 2023: आम खाना किसे नहीं पसंद। चाहे ये कच्चा हो या पक्का, इसका स्वाद मन जीत लेता है। आइए, जानते हैं आम से जुड़े कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में।

mango_for_health- India TV Hindi
mango_for_health Image Source : SOCIAL

World Mango Day 2023: मैंगो डे पर ज्यादातर लोग आम खाने के फायदे और रेसिपी की बात करेंगे। लेकिन, हमें आम के उन गुणों को नहीं भूलना चाहिए जो कि इन्हें सेहत के लिए खास बनाते हैं। दरअसल, आम में एंटी बैक्टीरियल गुण होने के साथ इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। जैसे कि इसमें विटामिन के और विटामिन सी होता है जो आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा आम में बीटा-केरोटिन भी होता है जो कि खास एंटीऑक्सीडेंट है कई समस्याओं में कारगर है। तो, आइए जानते हैं उन घरेलू नुस्खों के बारे में जिनमें आप आम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन समस्याओं का अचूक उपाय है आम-Mango home remedies in Hindi

1. हाई बीपी में पिएं आम का पानी

हाई बीपी की समस्या में आम का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप कच्चा आम पकाकर इसका पानी बना लें और इसका खाली पेट सेवन करें। दरअसल, आम का मैग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियमित करने में मददगार है।  इसके अलावा, आम का मैंगिफरिन नामक यौगिक ब्लड वेसेल्स में सूजन को करने और बीपी बैलेंस करने में मददगार है। 

किसी दूसरे का जूठा क्यों नहीं खाना चाहिए? हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

 

2. फूड पॉइजनिंग में पिएं आम पन्ना

फूड पॉइजनिंग में आप आम पन्ना बनाकर पी सकते हैं। ये आपकी आंतों को शांत करता है और इनके कामकाज को हेल्दी रखता है। इसके अलावा फूड पॉइजनिंग और  लू लगने पर भी आम पन्ना का सेवन फायदेमंद है। 

mango_benefits
Image Source : SOCIALmango_benefits

दिल को दुरुस्त रखने के लिए खाएं सहजन के फूल, इन 3 स्थितियों में है बेहद कारगर

3. कब्ज में खाएं भूना हुआ आम

कब्ज में आप आम का सेवन कर सकते हैं। ये आम आपके पाचन तंत्र को स्थिर करने में मदद कर सकता है। ये एमाइलेज (amylase compounds) कंपाउंड शरीर को फाइबर प्रदान करता हैं और कब्ज से बचने में मदद करता है। एमाइलेज यौगिक आपके पेट में अन्य खाद्य पदार्थों को घोलने में मदद करता है, कठिन स्टार्च को तोड़ता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।