World Mental Health Day 2023: दुनियाभर में पिछले कुछ समय में मानसिक बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। स्थिति ऐसी है कि हर दिन कोई न कई डिप्रेशन का शिकार हो रहा है या फिर आत्महत्या कर रहा है। लेकिन, इसकी शुरुआत कैसे होती है और ये लोग इस स्थिति में कैसे पहुंच जाते हैं इनके कारणों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। तो, Mental health commission की एक रिपोर्ट बताती है कुछ लोगों में मानसिक बीमारियों का खतरा दूसरे लोगों की तुलना में ज्यादा होता है। तो, कौन है ये लोग जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
इसे ऐसे समझें कि अगर किसी के घर में पहले कोई मानसिक रोगी रहा हो या हर बार पीढ़ी में कोई न कोई मानसिक रोगों का शिकार हुआ हो तो, ऐसे लोगों में आनुवंशिक प्रवृतियां होती हैं कि वो मानसिक रोगियों के शिकार हो सकते हैं।
बेघर होना और बेरोजगारी, ये दोनों स्थितियां किसी को भी अवसाद में डाल सकती है। समय के साथ स्थिति में बदलाव न होने पर आप परेशान रह सकते हैं और गंभीर रूप से अवसाद के शिकार हो सकते हैं। तो, ऐसे लोग आसानी से मानसिक रोगों के शिकार हो सकते हैं।

शराब और अन्य नशीली दवाओं का उपयोग आपको मानसिक बीमारियों की ओर ले जा सकता है। ये डिप्रेशन,बाइपोलर डिसऑर्डर और सेजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों का शिकार बना सकता है।
तनावपूर्ण जीवन जीना आपको कभी भी मानसिक बीमारियों का शिकार बना सकता है। दुख आपको अवसाद में डाल सकता है और ये आपको अकेला कर सकता है जिसमें कि इस स्थिति से बाहर आना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिर यही मानसिक बीमारियों का कारण बनता है।
कैंसर, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियां आपको मानसिक स्वास्थ्य स्थिति होने या विकसित होने की अधिक संभावना बना सकती हैं। दिल का दौरा पड़ने, कैंसर के इलाज के दौरान या दुख आपको उदास कर सकता है और निराश महसूस करवा सकता है।
Source: Mental health commission
संपादक की पसंद