1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

थायराइड के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 03, 2021 02:14 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 02:16 pm IST

थायराइड के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जानिए ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनका सेवन करना वर्जित माना जाता है।

थायराइड के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या- India TV Hindi
थायराइड के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या Image Source : INSTAGRAM/DOCTOR_MATVEEVAA

ब्लड प्रेशर, बीपी, मोटापा की तरह की तेजी से थायराइड के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।  जिसमें पुरुषो के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा है।  खानपान में लापरवाही, खराब लाइफ स्टाइल की वजह से एक्सेस वेट, थकान, सांस फूलना, गले में सूजन, बाल झड़ने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

हालिया रिसर्च से जो बात सामने आया है थायराइड ग्लैंड का हार्मोन थायरोक्सिन भी अब चिंता बढ़ा रहा है। दरअसल कोरोना का असर थायराइड ग्लैंड पर भी पड़ा है। इंफेक्शन की वजह से थायराइड ग्लैंड में सूजन आ जाती है और इससे लोगों को एंग्जायटी अटैक आने लगे हैं। यही वजह है कि कोरोना के बाद थायराइड के मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 

थायराइड के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जानिए ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनका सेवन करना वर्जित माना जाता है। 

डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

तेल-मसालेदर खाने से परहेज़ करें

थायराइड के मरीजों को ऑयली और मसाले युक्त भोजन नहीं करना चाहिए। इससे आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा। इसके साथ ही आपकी मोटापा बढ़ने के साथ थायराइड की समस्या बढ़ सकती हैं। 

मैदे वाली चीजों से बचें
समोसा, छोले-भटूरे, पास्ता, मैगी आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोषक तत्वों के साछ डाइटरी तत्व की कमी हो डाती है। जिसके कारण यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। 

कैफीन युक्त चीजें
थायराइड के मरीजों को कैफीन युक्त चीजे जैसे चाय, कॉफी आदि का का सेवन कम से कम करना चाहिए। ये चीजें ये थायराइड ग्लैंड  को बढ़ा देती है। जिससे थायराइड का लेवल बढ़ जाता है। 

स्किन इंफेक्शन की समस्या से निजात पाने के लिए नहाने के पानी में मिलाएं बस ये 1 चीज 

मीठी चीजों का सेवन कम करें
जैम, चॉकलेट, लड्डू, केक जैसे मीठी चीजों का सेवन कम से कम करे,  क्योंकि इन्हें खाने से ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ जाता है। 
 
चावल
चावल में ग्लूटेन प्रोटीन होता है जो थायराइड के मरीजों के लिए हानिकारक है। यह प्रोटीन शरीर में जाकर एंटीबॉडीज की संख्या को कम कर देता है। इसके साथ ही ग्लू्टेन आपके थायरॉक्सिन हार्मोन को अनियमित भी कर देता है। 

थायराइड के मरीज क्या-क्या खाएं 

  • आयरन, कॉपर युक्त खाना 
  • हरी सब्जियां खाएं 
  • मुलेठी 
  • टमाटर जरूर खाएं
  • रोज़ाना अलसी खाएं 
  • नारियल तेल में खाना बनाएं
  • जौ का दलिया
  • मशरूम का सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।