Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Written by: India TV Health Desk Published : Aug 03, 2021 11:50 am IST, Updated : Aug 03, 2021 01:15 pm IST

ब्लड शुगर के मरीजों को ब्रेकफास्ट का खास ख्याल रखना होगा। ऐसी हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे कि आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहें और आपका ब्लड शुगर लेवल भी ना बढ़े।

डायबिटीज के मरीज बेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK.COM डायबिटीज के मरीज बेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज आज के समय में  एक आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोगों को ब्लड शुगर की समस्या का सामना करना पड़ता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। खासकर सुबह का खाना काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि करीब 8 से 9 घंटे बाद हम कुछ खाते हैं। ऐसे में नाश्ता का सही होना बहुत जरूरी है, जिससे कि आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहें। 

ब्लड शुगर के मरीजों को ब्रेकफास्ट का खास ख्याल रखना होगा। ऐसी हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे कि आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहें और आपका ब्लड शुगर लेवल भी ना पड़े। ऐसे में जानिए कुछ चीजों के बारे में जिनका सेवन नाश्ता में करना सबसे बेस्ट माना जाता है। 

अंडा

अगर आप अंडों खाना पसंद करते हैं तो अपने नाश्ता में जरूर शामिल करे, क्योंक इसमें कैलोरी कम होती है लेकिन प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे आप विभिन्न तरीके से खा सकते हैं। 

बेवजह चिंता, घबराहट के कारण हो रहे हैं थायराइड के शिकार, स्वामी रामदेव से जानिए किन यौगिक उपायों से मिलेगा लाभ

दलिया
जौ का बना दलिया सुबह के नाश्ता के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। जौ में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के साथ कई अन्य बीमारियों से बचाता है। आप मीठी य़ा फिर नमकीन दलिया खा सकते हैं। 

चिया सीड्स
जिस तरह चिया सीड्स का सेवन करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं। उसी तरह ब्रेकफास्ट में इसका सेवन करके आप ब्लड शगर लेवल को नॉर्मल रख सकते हैं। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। चिया सीड्स का सेवन आप पूडिंग के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए रात को एक जार में एक गिलास बादाम के दूध में 1 चम्मच चिया सीड्स डालकर मिला लें। इसके बाद इसे फ्रिज में रख दें और फिर सुबह नाश्ता में सेवन करे। 

दुबलापन कर रहा है बार बार शर्मिंदा तो जरूर अपनाएं ये उपाय, नैचुरल तरीके से बढ़ेगा वजन

डायबिटीज के मरीज बेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Image Source : PIXABAY.COM
डायबिटीज के मरीज बेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

ओटमील
पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स का सेवन आप विभिन्न तरह से कर सकते हैं। इसमें हाई फाइबर के साथ अधिक कार्ब पाया जाता है जो लो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए काफी कारगर है। 

मल्टीग्रेन इडली
बाजारा, ओट्स, मेथी दाना, गेंहू जैसे सब्जियों के साथ बनी मल्टीग्रेन इडली सेहत के साथ-साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। 

अंकुरित अनाज
सुबह-सुबह नाश्ता में अंकुरित अनाज खाना अच्छा माना जाता है। इसमें आप गेंहू, मूंग की दाल, चना आदि को अंकुरित कर लें। इसके बाद में आप सुबह-सुबह खाएं। आप चाहे तो इसमें प्याज, टमाटर, खीरा आदि डाल सकते हैं।  

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement