1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर बीमारी से चाहते हैं आजादी तो स्वामी रामदेव के बताए इन योगासनों को दिनचर्या में जरूर करें शामिल

हर बीमारी से चाहते हैं आजादी तो स्वामी रामदेव के बताए इन योगासनों को दिनचर्या में जरूर करें शामिल

 Published : Aug 14, 2020 08:41 am IST,  Updated : Aug 14, 2020 09:52 am IST

इंडिया टीवी के स्पेशल प्रोग्राम में स्वामी रामदेव ने कई ऐसे योगासन बताए हैं, जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं।

swami ramdev yogasan- India TV Hindi
योगासनों से हर बीमारी से मिलेगी आजादी Image Source : INDIA TV

अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिखना चाहते हैं। अपने माइंड और बॉडी पर कंट्रोल रखना चाहते हैं। कॉन्संट्रेशन पावर और एनर्जी को बढ़ाना चाहते हैं। हर बीमारी से दूर रहना चाहते हैं तो आपको सिर्फ योग का सहारा लेने की जरुरत है। इंडिया टीवी के स्पेशल प्रोग्राम में स्वामी रामदेव ने कई ऐसे योगासन बताए हैं, जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर आप स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं। 

हर बीमारी से निजात पाने के लिए करें ये योगासन:

दंड बैठक- हड्डियां मजबूत होती हैं। शरीर में नई शक्ति का संचार होता है। एकाग्रता बढ़ती है। शरीर के हिसाब से वजन बढ़ता है। वजन नियंत्रित रहता है। मसल्स मजबूत होते हैं। शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है। पैरों और जांघों को मजबूती मिलती है। सीना चौड़ा और भुजाएं मजबूत होती हैं। 

साइनस और माइग्रेन के परमानेंट इलाज के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के बताए ये योगासन, इंस्टेंट मिलेगा आराम

यौगिग जॉगिंग- शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है। शरीर को ऊर्जावान बनाता है। फैट कम करता है। डायबिटीज को कंट्रोल करता है। सीने और हाथ की मांसपेशियों को फायदा मिलता है। डिप्रेशन से मुक्ति पाने में सहायक होता है। कंसंट्रेशन बढ़ाने मेमदद मिलती है।

भुजंगासन- रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। कमर और पीठ दर्द दूर होता है। किडनी को स्वस्थ बनाता है। लीवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है। रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। दिल को स्वस्थ बनाता है। तनाव, चिंता और डिप्रेशन दूर करता है। मेमोरी पावर को मजबूत करता है। अस्थमा को दूर करने में सहायक है। 

उत्तानपादासन- शरीर के पोस्चर को सुधारता है। पैरों और घुटनों के लिए फायदेमंद है। रीढ़ की हड्डी को ताकत मिलती है। भोजन को पचाने में मदद करता है। तनाव और डिप्रेशन से राहत मिलती है।

सर्वांगासन- मेमोरी शार्प होती है। साइनस से मुक्ति मिलती है। तनाव और चिंता दूर होती है। 

शीर्षासन- मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है। तनाव और डिप्रेशन से राहत मिलती है। एकाग्रता बढ़ती है। चेहरे की झुर्रियां गायब होती है। 

प्राणायाम से हर रोग करें दूर:

अनुलोम विलोम- पाचन तंत्र मजबूत होता है। वजन कम करने में मदद मिलती है। तनाव और चिंता दूर होती है। डायबिटीज के रोग में लाभकारी है। डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। 

कपालभाति- सांस लेना आसान हो जाता है। साइनस और अस्थमा दूर होता है। पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। वजन घटाने में मदद मिलती है। बंद सांस नली खुल जाती है। 

भस्त्रिका- मोटापे की समस्या से निजात मिलती है। तनाव और चिंता दूर होता है। वजन घटाने में मदद मिलती है। दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। सांस की समस्या से मुक्ति मिलती है। लीवर और किडनी की मसाज होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

इन प्राणायाम को भी कर सकते हैं: 

भ्रामरी

उज्जायी
उद्गीथ

ताकत के लिए अष्ट वर्ग:

रिद्धि, वृद्धि, जीवक, ऋषभक, मेदा, महामेदा, काकोली और छीरकाकोली

ताकत बढ़ाने वाली औषधि: 

सफेद मूसली, हल्दी, अश्वगंधा और शतावर

कैसे बनाएं बादाम पाक: 

बादाम गिरी, गाय का घी, शक्कर, केसर, जावित्री, जायफल, सौंठ, काली मिर्च, पीपल और लौंग

5 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाएगा। इस दिन सभी एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं। इस दिन एक और खास चीज होती है कि आसमान रंग बिरंगी पतंगों से भर जाता है। ये परंपरा सालों से चली आ रही है। वैसे तो लोग शौकिया तौर पर पतंग उड़ाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके कई फायदे हैं।

  • गर्दन चारो ओर घूमती है
  • पैर मजबूत होते हैं
  • बॉडी चुस्त दुरुस्त होती है
  • विटामिन डी मिलता है
  • आंख की रोशनी तेज होती है
  • कंसंट्रेशन बेहतर होता है
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।