1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 12 योगासन से टलेगा किडनी ट्रांसप्लांट, स्वामी रामदेव से जानें बिना डायलसिस कैसे रखें किडनी को हेल्दी

12 योगासन से टलेगा किडनी ट्रांसप्लांट, स्वामी रामदेव से जानें बिना डायलसिस कैसे रखें किडनी को हेल्दी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 13, 2021 09:34 am IST,  Updated : May 13, 2021 12:42 pm IST

एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के एक तिहाई मरीजों को एक्यूट किडनी इंजरी कर रहा है।जिससे डायलिसिस की जरूरत बढती है। यहां तक कि ट्रांसप्लांट कराने तक की नौबत आ जाती है।

12 योग से टलेगा किडनी ट्रांसप्लांट, स्वामी रामदेव से जानें बिना डायलसिस कैसे रखें किडनी को हेल्दी- India TV Hindi
12 योग से टलेगा किडनी ट्रांसप्लांट, स्वामी रामदेव से जानें बिना डायलसिस कैसे रखें किडनी को हेल्दी Image Source : INDIA TV

ज़रा सी लापरवाही हुई नहीं कि आप बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। जिसे समय पर ध्यान नहीं दिया तो पूरे शरीर को इफेक्ट कर देती हैं। ऐसे में किडनी सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। यह बॉडी का ऐसा ही एक अंग है जिसे डायबिटीज, बीपी, स्ट्रेस और रोजमर्रा की आदतें नुकसान पहुंचाती हैं और इंसान किडनी का मरीज़ बन जाता हैं। नतीजा ये होता है कि किडनी में इंफेक्शन, यूरिन में प्रोटीन, किडनी स्टोन और किडनी डैमेज जैसे हालात सामने आ जाते हैं। इसकी वजह से कई बार डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट तक की नौबत आ जाती है। 

कोरोना से रिकवर होने के बाद लंग्स, हार्ट, पेट, आंख के साथ-साथ किडनी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के एक तिहाई मरीजों को एक्यूट किडनी इंजरी कर रहा है। जिससे डायलिसिस की जरूरत बढती है। यहां तक कि ट्रांसप्लांट कराने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद की किडनी की हेल्दी रखना जरूरी है। स्वामी रामदेव से जानिए किन योगासन और प्राणायाम के द्वारा किडनी को हेल्दी रखकर डायलसिस से बचा सकते हैं। इसके साथ ही क्रिएटिनिन लेवल कम होगा। 

फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करेंगे ये हर्बल ड्रिंक, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

आपको बता दें कि शरीर में राजमा के आकार में दो किडनी होती है, जिसमें करीब 11 लाख फिल्टर होते हैं, जिसे नेफ्रॉन कहते हैं, जो एक दिन में 400 बार खून की सफाई करती है। टॉक्सिन को यूरिन ब्लैडर में डालती है और शरीर में नमक और पानी को रेग्युलेट करती है। जरूरी हार्मोन्स बनाती है और शरीर में मिनरल्स के बैलेंस को भी ठीक रखती है। 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए योगासन

व्रकासन 

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज ठीक होती है 

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है

हार्ट को रखना चाहते हैं मजबूत, डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  • एसिडिटी में फायदेमंद

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

 सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थाइराइड में लाभकारी

इन योगासनों से बढ़ेगी फेफड़ों की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का तरीका

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • छाती चौड़ी होती है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • एकाग्रता बढ़ती है 
  • गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

पश्चिमोत्तासन

  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • साइनस की बीमारी में आराम मिलता है 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है 
  • सिरदर्द की समस्या में आराम देता है 
  • मोटापा कम करने में मददगार 

शलभासन

  • फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

सूक्ष्म व्यायाम 

  • बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है 
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

शशकासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं

यौगिक जॉगिंग 

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है 
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • उद्गीथ
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।