1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई बीपी और डायबिटीज के कारण किडनी हो सकती हैं डैमेज, स्वामी रामदेव से जानिए किडनी को हेल्दी रखने का उपचार

हाई बीपी और डायबिटीज के कारण किडनी हो सकती हैं डैमेज, स्वामी रामदेव से जानिए किडनी को हेल्दी रखने का उपचार

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 26, 2021 09:42 am IST,  Updated : Aug 26, 2021 11:29 am IST

एक स्टडी के मुताबिक किडनी के 85 प्रतिशत मरीजों को अपनी बीमारी का पता चौथी स्टेज में लगता है। जब किडनी लगभग पूरी तरह खराब हो चुकी होती है। जानिए कैसे रखें किडनी को हेल्दी।

हाई बीपी और शुगर से किडनी हो रही है डैमेज, स्वामी रामदेव से जानिए किडनी को हेल्दी रखने का उपचार- India TV Hindi
हाई बीपी और शुगर से किडनी हो रही है डैमेज, स्वामी रामदेव से जानिए किडनी को हेल्दी रखने का उपचार Image Source : INDIA TV

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को लोगों ने अपनी लाइफ का हिस्सा ही मान लिया है। इसके कारण ज्यादा लोग किडनी संबंधी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हाई बीपी और डायबिटीज की वजह से करीब 70 % मरीज किडनी की गंभीर बीमारी के शिकार होते हैं। 

कई लोग ऐसे हैं जो पैरों में दर्द, एड़ियों में सूजन को भी इग्नोर करते हैं जबकि ये बढ़े हुए यूरिक एसिड का संकेत है और यूरिक एसिड तब बढ़ता है जब किडनी इस एसिड को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती। इसलिए अगर यूरिक एसिड को कंट्रोल नहीं किया जाता तो किडनी डैमेज भी हो सकती है।

तनाव ने बढ़ाया हाई ब्लड प्रेशर का रोग, स्वामी रामदेव से जानिए हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने का कारगर इलाज

एक स्टडी के मुताबिक किडनी के 85% मरीजों को अपनी बीमारी का पता चौथी स्टेज में लगता है। जब किडनी लगभग पूरी तरह खराब हो चुकी होती है। शरीर बीमारी का सिग्नल भी देता है, लेकिन यहां पर भी लोग इग्नोर कर देते हैं। इसलिए किडनी से जुड़े संकेतों को समझना बेहद जरूरी है। 

अगर आप बीपी और शुगर के मरीज हैं तो साल में दो बार किडनी के टेस्ट करवाना भी जरूरी हैं । किडनी इंफेक्शन, स्टोन ना हो और क्रिएटिनिन कंट्रोल में रखने के लिए योग बहुत ही जरूरी है। स्वामी रामदेव से जानिए किडनी को हेल्दी रखने का तरीका। 

बीमार किडनी के लक्षण

  1. पैरों- चेहरे पर सूजन
  2. यूरिन में ब्लड
  3. भूख ना लगना
  4. कमर में दर्द 
  5. कंपकंपी के साथ बुखार
  6. कमजोरी और थकान
  7. पीठ में दर्द होना
  8. हाथ-पैर में सूजन 

किडनी की बीमारियां 

  1. बढ़ता क्रिएटिनिन लेवल 
  2. किडनी स्टोन 
  3. यूटीआई इंफेक्शन
  4. पॉलीसिस्टिक किडनी 
  5. प्रोटीन लीकेज 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए योगासन

व्रकासन 

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज ठीक होती है 

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  • एसिडिटी में फायदेमंद

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

 सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थाइराइड में लाभकारी

इन योगासनों से बढ़ेगी फेफड़ों की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का तरीका

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • छाती चौड़ी होती है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • एकाग्रता बढ़ती है 
  • गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

पश्चिमोत्तासन

  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • साइनस की बीमारी में आराम मिलता है 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है 
  • सिरदर्द की समस्या में आराम देता है 
  • मोटापा कम करने में मददगार 

शलभासन

  • फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

सूक्ष्म व्यायाम 

  • बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है 
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

शशकासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं

यौगिक जॉगिंग 

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है 
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • उद्गीथ

किडनी में कारगर एक्यूप्रेशर

  • हथेली के बीच में दबाएं 
  • तलवे के बीच में दबाएं 

किडनी के लिए औषधियां

  1. पुनर्नवा मंडूर
  2. गोक्षुरादि गुग्गुल
  3. चंद्रप्रभा वटी
  4. गिलोय पाउडर
  5. मुक्ता पिष्टी
  6. मुक्ता पंचामृत रस

किडनी हेल्दी कैसे रखें? 

  1. रोज डाइट में सेब को शामिल करें 
  2. दिन में एक बार अदरक की चाय पीएं
  3. प्याज किडनी के लिए फायदेमंद
  4. लाल शिमला मिर्च किडनी के लिए सही
  5. दही किडनी इंफेक्शन दूर करता है 
  6. यूरिन रोक कर रखने की आदत छोड़ें
  7. रोजाना योगाभ्यास और व्यायाम करें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।