ठंड में खांसी-ज़ुकाम, सर्वाइकल,अर्थराइटिस से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत
ठंड में खांसी-ज़ुकाम, सर्वाइकल,अर्थराइटिस से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत
Written by: India TV Health Desk
Published : Dec 27, 2021 10:01 am IST,
Updated : Dec 27, 2021 10:07 am IST
हर मौसम का सामना योग करके ही किया जा सकता है और सर्दी में तो पावर योग बेहद काम आता है।
Image Source : INDIA TV
Yoga for winter
Highlights
शीत लहर में नाक-गले, लंग्स के इंफेक्शन का अधिक खतरा
ठंड में नॉर्मल टेम्परेचर मेंटेन रहना जरूरी
ठंड लगने से गिरता है मेटाबॉलिक रेट
सर्दी कई लोगों को काफी पसंद होती हैं तो कई लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन जाती हैं। जी हां उन लोगों को ठंड में ज्यादा परेशानी होती हैं जिन्हें सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस , स्लिप डिस्क या फिर अर्थराइटिस की समस्या से परेशान है। मौसम तो आएगा और जाएगा लेकिन एक चीज़ जो साथ रहेगी वो है फिटनेस और ये फिटनेस मिलेगी योग करने से
हर मौसम का सामना योग करके ही किया जा सकता है और सर्दी में तो पावर योग बेहद काम आता है। सर्दी की इन छोटी-बड़ी समस्याओं से बचने के दो ही तरीके हैं। पहला इम्यूनिटी को फौलादी बनाए और दूसरा खुद को अंदर-बाहर से गर्म रखना जो योग-आयुर्वेद से आसानी से किया जा सकता है। स्वामी रामदेव से जानिए बदलते मौसम में कैसे रखें खुद को फिट।
100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम कालीमिर्च, 50 ग्राम शक्कर मिलाकर पाउडर बनाएं और 1 चम्मच दूध के साथ लें
मजबूत होगी इम्यूनिटी
गिलोय-तुलसी काढ़ा
हल्दी वाली दूध
मौसमी फल खाएं
बादाम-अखरोट लें
गले में इंफेक्शन होने पर क्या करें
नमक के पानी से गरारा करें
जंक फूड से परहेज करें
स्टीम लेना फायदेमंद
ठंडा पानी बिल्कुल ना पीएं
जुकाम होने पर क्या करें ?
ठंडा पानी पीने से बचें
गुनगुना पानी ही पीएं
नमक डालकर गरारे करें
नाक में अणु तेल डालें
अदरक, लौंग, दालचीनी का काढ़ा पीएं
तुलसी,अदरक,काली मिर्च की चाय लें
बदलते मौसम में क्या ना खाएं?
दही
अचार
खट्टा
तला हुआ खाना
ठंडी चीजें
सर्दी का घरेलू इलाज
सोते वक्त तलवों पर गर्म सरसों तेल लगाएं
नाभि में सरसों तेल डालें
नाक में सरसों तेल डालें
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।