कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच थाइराइड की जटिलता से कैसे पाएं निजात? जानिए स्वामी रामदेव से
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच थाइराइड की जटिलता से कैसे पाएं निजात? जानिए स्वामी रामदेव से
Written by: India TV Health Desk
Published : Dec 26, 2021 10:29 am IST,
Updated : Dec 26, 2021 10:29 am IST
अगर कम उम्र में ही हमेशा थकान रहे, वजन तेजी से बढ़ने लगे, जरा सा चलने पर ही दिल की धड़कन तेज हो जाए तो समझ लीजिए कि आपके शरीर में सब कुछ ठीक नहीं है। ये थायराइड के लक्षण हैं।
Image Source : INDIA TV
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच थाइराइड की जटिलता से कैसे पाएं निजात? जानिए स्वामी रामदेव से
Highlights
मुहांसे, झड़ते बाल हो सकते हैं थायराइड के लक्षण
योग के इन उपायों से कर सकते हैं थायराइड कंट्रोल
स्वामी रामदेव से जानिए थायराइड के लिए योगासन
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के फैले संक्रमण में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन न सिर्फ लोगों की इम्यूनिटी को प्रभावित कर बल्कि अन्य हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ाने का काम कर रहा है। इन परेशानियों में थायराइड की समस्या काफी आम है। हर इंसान लंबी उम्र के साथ हमेशा एनर्जेटिक बने रहना चाहता हैं। लेकिन अगर कम उम्र में ही हमेशा थकान रहे, वजन तेजी से बढ़ने लगे, जरा सा चलने पर ही दिल की धड़कन तेज हो जाए तो समझ लीजिए कि आपके शरीर में सब कुछ ठीक नहीं है। ये थायराइड के लक्षण हैं।
जिस उम्र में चेहरे पर नूर होना चाहिए, काले घने लंबे बाल होने चाहिए। अगर उस उम्र में स्किन ड्राई, बाल कमज़ोर हो जाएं, छोटी छोटी बात पर गुस्सा आने लगे, कमजोरी-थकान हावी हो जाए तो समझ लें कि आप थायराइड के शिकार हो गए हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर 10वें शख्स को थायराइड है और कोरोना के साइड इफेक्ट ने तो इस परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है। डॉक्टर्स के मुताबिक कोरोना से रिकवरी के बाद अगर गले में दर्द रहता है, खाना निगलने में तकलीफ होती है तो ये थायराइड के लक्षण हो सकते हैं।
दरअसल थायराइड तितली के आकार का एक ग्लैड होता है। ये सांस की नली के ऊपर होता है। थायराइड ग्लैंड थ्यो-रिकसिन नाम का हार्मोन बनाता है। ये हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और बॉडी में सेल्स को कंट्रोल करता है।
थायराइड होने पर लोग समझते हैं कि पूरी जिंदगी दवा खानी पड़ेगी। उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ को खराब हो जाएगी। लेकिन योग करने से ना सिर्फ थायराइड से बचा जा सकता है बल्कि उसे कंट्रोल भी किया जा सकता है
इस बारे में कई स्टडी कहती हैं कि योग करने से थायराइड की दवा छूट जाती है और शरीर में नई ऊर्जा भी आती है। स्वामी रामदेव से जानिए थायराइड को कंट्रोल करने का कारगर इलाज।
इस आसन में गले से सांस अंदर भरकर ऊं का उच्चारण किया जाता है। इससे थायराइड को काफी लाभ मिलता है। इस आसन को नियमित रूप से 7 से 11 बार करें।
शीर्षासन
रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
कार्यक्षमता को बढ़ाकर एनेर्जेटिक बनाता है
दिमाग में ब्लड सर्कुलेट करता है
सर्वांगसन
ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बढ़ाता है
एजिंग को रोकने में सहायक
शारीरिक संतुलन ठीक रहता है
तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती
एकग्रता बढ़ान में मदद करता है
हलासन
पाचन सुधारने में मदद करता है
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है
वजन घटाने में मदद करता है
शुगर लेवल को कंट्रोल करता है
रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ाता और कमर दर्द में आराम मिलता है
स्ट्रेस और थकान से दूर करता है
दिमाग को शांति मिलती है
मत्स्यासन
झुके हुए कंधे नॉर्मल हो जाते हैं
छाती व फेफड़ों का विकास होता है
स्त्रियों के गर्भाशय और मासिक धर्म संबंधी रोग दूर होते हैं
पेट की चर्बी घटती है
खांसी दूर होती है
उष्ट्रासन
किडनी को स्वस्थ बनाता है
मोटापा दूर करने में सहायक
शरीर का पोश्चर सुधरता है
पाचन प्रणाली को ठीक होती है
टखने के दर्द को दूर भगाता है
कंधों और पीठ को मजबूत करता है
पीठ दर्द में बेहद लाभकारी
फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार
चक्रासन
हाई बीपी को करे कंट्रोल
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
मोटापा कम करने में कारगर
थायराइड ग्लैंड एक्टिव होता है
एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
याद की हुई चीजें भूलते नहीं
ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
मकरासन
हाई बीपी को करे कम
वजन कम करने में करे मदद
कमर दर्द में लाभकारी
रीढ़ की हड्डी को करे मजबूत
बाजुओं को बनाए मजबूत
लिवर को रखे हेल्दी
भुजंगासन
मोटापा को कम करने में मददगार
पाचन शक्ति को रखें ठीक
डबल चिन से दिलाए छुटकारा
डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी
रीढ़ की हड्डी को करें मजबूत
ब्रेन से जुड़ी समस्याओं से दिलाए छुटकारा
हाइपरटेंशन से दिलाए छुटकारा
धनुरासन
पाचन की परेशानी दूर होती है
बवासीर में भी लाभ होता है
छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
पेट की चर्बी कम होता है
मोटापे से छुटकारा मिलता है
बीपी को करे कंट्रोल
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
उत्तानपादासन
रीढ़ की हड्डी को दें ताकत
भोजन पचाने में कारगर
लिवर और किडनी को रखें हेल्दी
शरीर को सुंदर और सुडौल बनाए
तनाव और डिप्रेशन से दिलाए छुटकारा
बीपी को करें कंट्रोल
सूर्य नमस्कार
इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करता है
एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
वजन घटाने में मददगार
शरीर को डिटॉक्स करता है
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
पाचन तंत्र बेहतर होता है
शरीर को ऊर्जा मिलती है
फेफड़ों तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है
नौकासन
शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
डायबिटीज को करे कंट्रोल
टीबी, निमोनिया को करे ठीक
शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है
पादवृत्तासन
वजन घटाने में कारगर
पेट की चर्बी करे कम
बॉडी को बैलेंस करे
थायराइड को कंट्रोल करने में कारगर
थायराइड में कारगर प्राणायाम
अनुलोम विलोम
कपालभाति
उद्गीथ
सिंहासन
इन तरीकों से भी कंट्रोल होगा थायराइड
वर्कआउट जरूर करें
सुबह एप्पल विनेगर पीएं
रात में हल्दी दूध लें
कुछ देर धूप में बैठें
नारियल तेल में खाना बनाएं
7 घंटे की नींद जरूर लें
थायराइड के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स
अंगूठे की नीचे हथेली में उभरी जगह को दबाएं
पैर के अंगूठे के नीचे उठे हुए हिस्से को दबाएं
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।