राष्ट्रीय खबरें-
सियाचिन के बहादुर सैनिक लांस नायक हनुमनथप्पा नहीं रहे, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में हुआ निधन
सियाचिन में मौत को मात देकर लौटे हनुमंथप्पा आखिर जिंदगी की जंग हार गए। दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में हनुमंथप्पा का निधन हो गया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सीटी स्कैन से पता चला था कि उनके मस्तिष्क को ऑक्सीजन की सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है। उनके शरीर के तमाम अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिल्ली में 15 से 30 अप्रैल के बीच Odd-Even फॉर्मूला लागू, CM केजरीवाल ने किया ऐलान
दिल्ली में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आड-ईवन फार्मूला लागू होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तारीखों का ऐलान किया है। केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली की 81 फीसदी लोगों ने ऑड-ईवन फार्मूले का समर्थन किया है। महिलाओं को ऑड ईवन फार्मूले से छूट जारी रहेगी। पढ़ने के लिए क्लिक करें
हेडली का बड़ा खुलासा, इशरत जहां लश्कर की आत्मघाती हमलावर थी
26/11 हमले के गुनहगार डेविड कोलमैन हेडली ने बड़ा खुलासा करते हुये कहा कि साल 2004 में गुजरात में पुलिस एनकाउंटर में मारी गई इशरत जहां आत्मघाती हमलावर थी और लश्कर के लिए महिला आतंकियों की भर्ती करती थी। पढ़ने के लिए क्लिक करें
Yellen Effect: भारतीय बाजार एक साल के निचले स्तर पर, सेंसेक्स 807 और निफ्टी 239 अंक टूटकर बंद
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंदी की गहराती चिंता से बेजार बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 807 अंक गिरकर 22951 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 239 अंक की गिरावट के साथ 6976 के स्तर पर बंद हुआ। पढ़ने के लिए क्लिक करें
अफ़ज़ल की फांसी बन गई जेएनयू की फांस
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर लोगों का ज़बरदस्त ग़ुस्सा भड़का हुआ है और #ShutDownJNU ट्रेंड कर रहा है। नौ फ़रवरी को जेएनयू के कुछ छात्रों ने अफ़ज़ल गुरु की फांसी की बरसी पर विरोध मार्च निकाला था। संसद हमले के दोषी करार दिए गए अफ़ज़ल गुरु को नौ फ़रवरी 2013 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस विरोध मार्च को मंज़ूरी नहीं दी थी लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने विरोध मार्च निकाला और अफ़ज़ल गुरु की फांसी को न्यायिक हत्या करार दिया। उसी के बाद से सोशल मीडिया पर जेएनयू के ख़िलाफ़ कमेंट्स की बाढ़ आ गई. #ShutDownJNU पर 96 हज़ार से भी ज़्यादा ट्वीट्स आ चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
नाइजीरियाः दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने 60 से अधिक लोगों को उड़ाया
नाइजीरिया में पूर्वोत्तर क्षेत्र के एक शिविर में दो महिला आत्मघाती बम हमलों में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सेना और आपात सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी संगठन बोको हराम को छोड़ चुके लोगों के लिए बनाये गये एक शिविर में कल हमले किये गये। यह हमला मैदुगुरी की राजधानी बोर्नो से 85 किलोमीटर दूर हुआ है।
VIDEO: 4 साल के ISIS जेहादी बच्चे ने ''जासूसों" को बम से उड़ाया
ISIS ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक चार साल का बच्चे को, जिसे 'जिहादी जूनियर' कहा जाता है, ISIS के चार क़ैदियों को बम से उड़ाता दिखाया गया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
बिजनेस की खबरें-
फेसबुक ने भारत में बंद किया 'फ्री बेसिक्स' प्रोग्राम
टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ओर से झटका मिलने के बाद फेसबुक ने भारत में फ्री बेसिक्स प्रोग्राम को बंद करने का फैसला लिया है। ट्राई ने दो दिन पहले मोबाइल ऑपरेटर कंपनियों पर अलग-अलग डेटा इस्तेमाल के लिए अलग-अलग टैरिफ की पेशकश पर पाबंदी लगा दी है। केंद्र सरकार ने नेट न्यूट्रेलिटी के पक्ष में अपना फैसला दिया था। फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, 'फ्री बेसिक्स प्रोग्राम अब भारत में नहीं चलेगा।' फेसबुक ने यह सेवा रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ मिलकर शुरू की थी। पढ़ने के लिए क्लिक करें
Small Savings Small Return: PPF और पोस्ट ऑफिस डिपोजिट पर अब कम मिलेगा ब्याज, सरकार जल्द करेगी घोषणा
सरकार अगले एक-दो दिन में स्मॉल सेविंग स्कीम जैसे पीपीएफ, पोस्ट ऑफिस सेविंग और नेशनल सेविंग सर्टीफिकेट पर मिलने वाले ब्याज की दरों में कटौती करने की घोषणा करेगी। पढ़ने के लिए क्लिक करें
Good News: EPFO दे सकता है कर्मचारियों को PF पर बोनस, 2.5 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्त वर्ष 2015-16 के लिए ब्याज दर बढ़ाने के बजाये अपने सब्सक्राइबर्स को 750 करोड़ रुपए का बोनस देने पर विचार कर रहा है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
...तो इस कारण सोनम की 'नीरजा' हुई पाकिस्तान में बैन
पैन एम उड़ान 73 के कराची हवाईअड्डे से 1986 में हाईजैक होने की सत्य घटना पर आधारित सोनम कपूर अभिनीत आगामी फिल्म 'नीरजा' को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि इसके कथित रूप से देश की खराब छवि प्रदर्शित की गयी है। एक अजीबो-गरीब मामले में फिल्म को सेंसर बोर्ड के समक्ष रखे जाने से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
OMG आखिर हार्ड कौर ने क्यों दी सनी लियोन को गाली?
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन न चाहते हुए भी हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी में फंस ही जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी काफी सुर्खियों में छा गई इसके बाद लगभग पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन में उतर आया था। लेकिन अब अपने बड़बोलेपन के कारण सुर्खियों में रहने वाली जानी मानी सिंगर हार्ड कौर ने सनी के बारे में ऐसा कुछ कह दिया है जिसे सुनकर सभी हैरान रह दंग रह गए। पढ़ने के लिए क्लिक करें
खेल की खबरें-
धोनी ने ठोका 100 करोड़ मानहानि का मुकदमा
भारतीय वनडे एवं ट्वंटी 20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हिंदी अखबार सन स्टार के खिलाफ कथिततौर पर 100 करोड़ रूपये के मानहानी का मुकदमा ठोका है। अखबार ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुया टेस्ट मैच फिक्स था। इस मामले में भारतीय कप्तान ने अखबार को कानूनी नोटिस भी भेजा है।
क्या विश्व T20 कप पर ख़तरे के बादल मंडरा रहे हैं...?
मेगा ईवेंट में भाग लेने को लेकर दो टीमों पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। मौजूदा विजेता इंग्लैंड खेल के इस फ़ॉर्मेंट में ग़ज़ब के फ़ॉर्म में चल रही है लेकिन दिल्ली में उसका खेलना संदिग्ध है। उसका मानना है कि दिल्ली सुरक्षित नहीं है। दिल्ली में उसे ग्रुप के दो मैच खेलने हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें
जीत के साथ श्रृंखला में वापसी करने उतरेगी टीम इंडिया
अनुभवहीन श्रीलंकाई टीम से पहले मैच में मिली हार से स्तब्ध भारतीय क्रिकेट टीम कल दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला में वापसी के इरादे से उतरेगी। पढ़ने के लिए क्लिक करें