राष्ट्रीय खबरें-
JNU विवाद: कन्हैया कुमार ने हाईकोर्ट में दायर की जमानत याचिका
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी है। कुछ ही देर में दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई शुरू कर सकती है। आगे पढ़ें
हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलन, DSP की गाड़ी फूंकी, 1 की मौत
हरियाणा के रोहतक में जाट आंदोनल में जमकर हिंसा हुई। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का घर जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस फायरिंग में आठ लोग घायल हुए हैं जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। धीरे-धीरे इस आंदोलन की आग आसपास के राज्यों तक भी फैल रही है। जाट समुदाय के लोग ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। रोहतक में मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद कर कर दी गई है। आगे पढ़ें
खालिद के पिता ने कहा, ‘कोर्ट को तय करने दें कि मेरा बेटा देशद्रोही है या नहीं’
जेएनयू में राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने के 10 आरोपी छात्रों में से एक छात्र उमर खालिद के पिता ने आज कहा है कि यह न्यायपालिका को तय करना है कि वह मामले में संलिप्त था या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि उसे मीडिया ट्रायल से अलग रखा जाए। सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि उनका बेटा आदिवासियों और गरीब किसानों के लिए लड़ रहा था और वह हमेशा से उनके साथ खड़ा रहा है। आगे पढ़ें
पठानकोट हमला: पाकिस्तान में FIR दर्ज, मसूद अजहर का नाम नहीं
पाकिस्तानी अधिकारियों ने पठानकोट आतंकी मामले के संदर्भ में जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का नाम लिखे बिना एक प्राथमिकी दर्ज की है। भारत का आरोप है कि अजहर इस हमले का मास्टरमाइंड था। यह प्राथमिकी हमले की कई सप्ताह की जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
वॉशिंगटन में अगले महीने हो सकती है मोदी-नवाज की मुलाकात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने अमेरिका में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में परमाणु शिखर सम्मेलन से इतर शरीफ और मोदी की मुलाकात हो सकती है। आगे पढ़ें
ओबामा के प्रतिबंध के बाद किम जोंग-उन ने की और अधिक रॉकेट प्रक्षेपणों की अपील
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने अंतरिक्ष अन्वेषण को एक ‘रणनीतिक लक्ष्य' बताते हुए कहा है कि उसके अलग-थलग पडे देश की योजना और अधिक ‘उपग्रह प्रक्षेपित' करने की है। वहीं पश्चिमी देश मानते हैं कि इन प्रक्षेपणों की आड में दरअसल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किए जा रहे हैं। इस माह किये गये रॉकेट प्रक्षेपण में शामिल लोगों को सम्मानित करने के लिए बुधवार को आयोजित समारोह में मौजूद किम के हवाले से सरकारी मीडिया में कहा गया, ‘अंतरिक्ष पर अधिकार, एक वर्ग संघर्ष है। उन शत्रु बलों के साथ, जो हमारी शांति और संप्रभुता को छीनने की कोशिश कर रहे हैं।'
बिजनेस की खबरें-
Budget 2016: हलवा परंपरा के साथ शुरू हुई बजट दस्तावेज की छपाई, 100 अधिकारी 29 फरवरी तक रहेंगे कैद
बजट 2016-17 के दस्तावेज की छपाई आज परंपरागत हलवा समारोह के साथ शुरू हो गई। इस मौके पर नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा मौजूद थे। लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार एक बड़ी कड़ाही में हलवा तैयार किया जाता है और मंत्रालय के कर्मचारियों के बीच बांटा जाता है। आगे पढ़ें
Faulty airbags: होंडा कार इंडिया ने रिकॉल किए 57,676 व्हीकल, फ्री में बदलेगी खराब एयरबैग
जापान की प्रमुख ऑटो कंपनी होंडा कार इंडिया ने शुक्रवार को कहा है कि वह भारत में सिटी, जैज और सिविक मॉडल के 57,676 व्हीकल को रिकॉल करेगी और इनमें ड्राइवर साइट एयरबैग इन्फ्लेटर्स को चेंज करेगी। कंपनी के बयान के मुताबिक भारत में जनवरी 2012 से जून 2013 के बीच निर्मित सिटी, जैज और सिविक मॉडल की 57,676 यूनिट वापस बुलाई गई हैं ताकि उनके खराब एयरबैग बदले जा सकें। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
FIlm Review: गजब का साहस और जज्बे की कहानी है 'नीरजा'
राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'नीरजा' 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म हैं जिसे पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। वैसे तो इससे पहले 'भाग मिल्का भाग' और 'मैरी कॉम' जैसी बायोपिक फिल्में भी पर्दे पर रिलीज की जा चुकी हैं और दर्शकों ने इन्हें पसंद भी किया है। अब देखना ये है कि क्या दर्शक 'नीरजा' को भी उतना ही सरहाएंगे? क्या सोनम कपूर, नीरजा के किरदार में खुद को ढ़ाल पाएंगी? आइए जानते हैं। आगे पढ़ें
बॉलीवुड में लगी ब्रेकअप की होड़, सोहेल-सीमा भी लिस्ट में हुए शामिल
सोहेल की पत्नी सीमा खान उनका घर छोड़कर अपने माता-पिता के घर शिफ्ट हो गई हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच लंबे वक्त से कुछ ठाक नहीं चल रहा और अब बात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि सीमा ने उनका घर ही छोड़ दिया है। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
पाकिस्तान में तिरंगा फहराने वाले विराट के फैन को बेल नहीं, पुलिस दे चुकी है क्लीनचिट
पाकिस्तान में तिरंगा फहराने के आरोप में जेल भेजे गए विराट कोहली के फैन को जमानत नहीं मिली। गुरुवार को यहां कोर्ट ने उसकी बेल पिटीशन खारिज कर दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में उमर दराज पर देशद्रोह करने जैसा कोई मामला नहीं बना है। बता दें कि इस मामले में उसे 10 साल की सजा हो सकती है। अरेस्ट होने के बाद उमर ने कहा था- मैं फैन हूं, जासूस नहीं।
शिखर धवन भी आए विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के समर्थन में, कहा- झंडे के लिए खेलता हूं
एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में शामिल बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मेरा नजरिया सामान्य है। इसे (ध्वज) विश्वविद्यालयों में फहराया जाना चाहिए। यह (ध्वज) देश का गौरव है। जितने ज्यादा ध्वज फहराए जाएंगे उतनी खुशी होगी। हालांकि आपने संवेदनशील मुद्दा छेड़ दिया है। किसी को भी उस देश के बारे में बुरा नहीं कहना चाहिए, जिसमें आप रह रहे हैं।’’