1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में लगी ब्रेकअप की होड़, सोहेल-सीमा भी लिस्ट में हुए शामिल

बॉलीवुड में लगी ब्रेकअप की होड़, सोहेल-सीमा भी लिस्ट में हुए शामिल

 Published : Feb 19, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Feb 19, 2016 01:25 pm IST

बॉलीवुड में ब्रेकअप सीजन तो रुकने का नाम ही ले रहा है। इस साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड हस्तियों के ब्रेकअप की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई हैं।

sohail- India TV Hindi
sohail

नई दिल्ली: बॉलीवुड में ब्रेकअप सीजन तो रुकने का नाम ही ले रहा है। इस साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड हस्तियों के ब्रेकअप की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई हैं आए दिन एक के बाद एक रिश्ते के टूटने की खबर मिल ही जाती है। अब खबर आई है कि दबंग सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का भी घर टूट गया है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सोहेल की पत्नी सीमा खान उनका घर छोड़कर अपने माता-पिता के घर शिफ्ट हो गई हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच लंबे वक्त से कुछ ठाक नहीं चल रहा और अब बात इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि सीमा ने उनका घर ही छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़े:- मलाइका के साथ तलाक की खबरों पर भड़क पड़े अरबाज

इन दोनों के अलग होने के पीछे वैसे तो कोई ठोस वजह सामने नहीं आी है, लेकिन कहा जा रहा है कि इनके बीच अभिनेत्री हुमा कुरैशी आ गई हैं। पिछले साल हुमा, सोहेल की फ्रेचाइजी मुंबई हीरोज की ब्रांड एम्बेसेडर रही थी, लेकि अब उन्हें हटाकर कृति सेनन को इसकी ब्रांड एम्बेसेडर बना दिया गया है।

वेलेंटाइन्स डे पर आयोजित की गई सलमान खान की लाडली अर्पिता की गोद भराई की रस्म में भी सोहेल खान अकेले ही नजर आए थे।

हाल ही में खबर आई थी कि सलमान के भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान भी एक दूसरे से अलग हो गए हैं।  बॉलीवुड सितारों के लिए 2016 की शुरुआत से ही ब्रेकअप सीजन चल रहा है। पहले रणबीर-कैटरीना, फरहान-अधूना, विराट-अनुष्का, ओमपुरी-नंदिता के अलग होने की खबरों ने पूरे बॉलीवुड के साथ-साथ इनके फैंस को भी चौंका दिया था और अब सोहेल-सीमा की शादी टूटने की खबरों ने एक बार से सभी को हैरत में डाल दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन