1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 मई दिनभर की बड़ी ख़बरें

1 मई दिनभर की बड़ी ख़बरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2016 07:43 pm IST,  Updated : May 01, 2016 07:43 pm IST

राष्ट्रीय खबरें पीएम मोदी ने बनारस में बांटी E Boats, काशी से की स्वच्छता की अपील वाराणसी के अस्सी घाट पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-बोट्स का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने बनारस में बांटी E Boats, काशी से की स्वच्छता की अपील

वाराणसी के अस्सी घाट पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-बोट्स का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बोट से मछुआरों का काफी फायदा होगा। उन्होंने यहां पहुंचकर लोगों को प्यार देने के लिए धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि आपका प्यार काम करने की प्रेरणा देता है और वो इस धरती, यहां के लोगों, भोले बाबा और मां गंगा के आभारी हैं। साथ ही उन्होंने अपने भाषण के अंत में काशी के लोगों से स्वच्छता की अपील भी की। आगे पढ़ें

उत्तराखंड: भीषण आग बुझाने में जुटी सेना, 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को रविवार को 89 दिन हो गए हैं। अब यह आग राज्य के सभी 13 जिलों के जंगलों तक फैल चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए आर्मी और एयरफोर्स को बुलाया गया है। रविवार को सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर्स से पानी गिराने का काम शुरू कर दिया गया। एनडीआरएफ को भी तैनात किया गया है। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। आगे पढ़ें

भारत की एक फीसदी आबादी ही देती है INCOME TAX

नई दिल्ली: देश की कुल आबादी में करदाताओं की संख्या सिर्फ एक प्रतिशत हैं। हालांकि, 5,430 लोग ऐसे हैं जो सालाना एक करोड़ रुपए से अधिक का कर देते हैं। सरकार के आकलन वर्ष 2012-13 के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पारदर्शिता अभियान के तहत सरकार ने पिछले 15 साल के प्रत्यक्ष कर आंकड़ों को सार्वजनिक किया है। आगे पढ़ें

एनईईटी का पहला चरण कल, न्यायालय ने कहा परीक्षा होने दें

नयी दिल्ली: एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी का पहला चरण कल पूरे देश में आयोजित होगा क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने आज उस अर्जी पर तत्काल सुनवायी करने से इनकार कर दिया जिसमें उसके पहले के आदेश में सुधार की मांग की गई थी।

 अंतरराष्ट्रीय खबरें

चीन में विदेशी एनजीओ के लिए सख्त कानून का समर्थन

बीजिंग:- चीन में विदेशी गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के लिए नए कानून का यहां के अग्रणी समाचार-पत्र 'पीपुल्स डेली' ने समर्थन किया है। समाचार पत्र ने रविवार को एक लेख में कहा कि चीन में विदेशी एनजीओ का जिम्मेदार संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है। आगे पढ़ें

भीषण भूकंप के 13 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला एक शख्स

क्विटो: दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में आए भीषण भूकंप के लगभग दो सप्ताह बाद बचावकर्मियों ने 72 वर्ष के एक व्यक्ति को जीवित निकाला है। इस व्यक्ति के जीवित निकाले जाने की घोषणा वेनेजुएला ने की है। वेनेजुएला के क्विटो स्थित दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर कल कहा कि इक्वाडोर के दौरे पर आए वेनेजुएला के खोजी दल ने मैनुअल वास्केज का पता लगाया। वह 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद से मलबे में दबे थे। इस भूकंप में 660 लोग मारे गए थे। आगे पढ़ें

बगदाद में कार बम हमले में कम से कम 21 लोगों की जान गयी

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणपूर्व हिस्से में आज एक कार बम हमले में कम से कम 21 लोग मारे गए जबकि कम से कम 42 अन्य घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार बगदाद के पवित्र धर्मस्थल कजामिया जा रहे शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर यह हमला किया गया।

बिजनेस की खबरें

पेट्रोल-डीजल के बाद बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर, केरोसिन और एटीएफ के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के बाद बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस (एलपीजी), मिट्टी के तेल और विमान ईंधन एटीएफ कीमतों में वैश्विक रूख के अनुरूप बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में कल रात पेट्रोल का दाम 1.06 रुपए लीटर बढ़कर 62.19 रुपए लीटर और डीजल का 2.94 रुपए लीटर बढ़कर 50.95 रुपए लीटर हो गया। इस बढ़ोतरी के बाद आज गैर सब्सिडी केरोसिन के दाम में 3 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की गई है। आगे पढ़ें

सिर्फ एक फीसदी आबादी देती है Tax, 5,000 करते हैं एक करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान

टैक्‍स कलेक्‍शन में बढ़ोत्‍तरी की कोशिश कर रही सरकार के लिए यह आंकड़े परेशानी में डालने वाले हैं। टैक्‍स डिपार्टमेंट के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश की कुल आबादी में करदाताओं की संख्या सिर्फ एक प्रतिशत हैं। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें

प्रियंका को बराक ओबामा लगे मजाकिया, साथ किया डिनर

वाशिंगटन: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार प्रियंका चोपड़ा ने आज दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। उनके बेहतरीन अभिनय के जादू अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी छाया हुआ है। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर में शामिल होने के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा से मिलकर खुश हैं। आगे पढ़ें

आखिर सुष्मिता ने फराह को क्यों कहा Thank You

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैं हूं ना' ने शनिवार को 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए इस मौके पर सुष ने कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान को धन्यवाद दिया है। इस फिल्म में सुष्मिता मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आई थीं। आगे पढ़ें

खेल की खबरें

विजेंदर का एक और नॉकआउट, रोयर को चटायी धूल

लंदन: भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां फ्रांस के मातियोज रोयर पर मुक्कों की बरसात करके लगातार पांचवें मुकाबले में नाकआउट से जीत दर्ज की। विजेंदर को सुपर मिडिलवेट के छह राउंड के इस मुकाबले में पांचवें राउंड में ही विजेता घोषित कर दिया गया। आगे पढ़ें

भारतीय महिला टीम तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में

शंघाई: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने आज यहां में तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में शीर्ष वरीय जर्मनी को 5.3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां स्वर्ण पदक के लिये उसका मुकाबला चीनी ताइपे से होगा। भारत रिकर्व वर्ग में पुरूष टीम और मिश्रित जोड़ी में पदक की दौड़ में है लेकिन कम्पाउंड तीरंदाजों के लिये काफी खराब प्रदर्शन रहा जो किसी भी पदक राउंड में नहीं पहुंचे और खाली हाथ लौटेंगे।

दो भारतीय जूडो खिलाड़ी रियो क्वालीफिकेशन की दौड़ में

नयी दिल्ली: भारतीय जूडो खिलाड़ी अवतार सिंह और टी कल्पना देवी के पास रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का सुनहरा मौका है जिन्होंने ताशकंद में हाल ही में संपन्न एशियाई चैम्पियनशिप में उम्दा प्रदर्शन किया। भारतीय जूडो महासंघ द्वारा जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार मई के आखिर में जारी होने वाली संशोधित विश्व रैंकिंग में अवतार और कल्पना क्वालीफिकेशन के दायरे के भीतर पहुंच गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत