नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैं हूं ना' ने शनिवार को 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए इस मौके पर सुष ने कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान को धन्यवाद दिया है। इस फिल्म में सुष्मिता मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में अपने करियर की 'सबसे महत्वपूर्ण भूमिका' देने के लिए निर्देशक फराह खान का ट्विटर पर आभार व्यक्त किया है।
इसे भी पढ़े:- बोल्ड तस्वीरों के साथ सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर किया डैब्यू
हाल ही में फराह ने भी कहा कि सुष्मिता उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। फराह ने कहा, शाहरुख खान उनकी फिल्म 'मैं हू ना' में सबसे बेहतरीन लगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुष्मिता सेन को सबसे पसंदीदा अभिनेत्री बताया है। फराह ने 2004 में रिलीज हुई फिल्म की कुछ यादें ताजा की। उन्होंने इस पर अपने विचार भी शेयर करते हुए ट्वीट किया, "मैं भले ही पक्षपात करूं, लेकिन मुझे लगता है कि शाहरुख 12 साल पहले रिलीज फिल्म 'मैं हू ना' में सबसे अच्छे लगते हैं। मेरी पसंदीदा अभिनेत्री सुष्मिता हैं। मिस चांदनी सबसे हॉट टीचर।"

इस पर सुष्मिता ने फराह खान से, उन्हें 'क्वीनमेकर' बनाने के लिए शुक्रिया करते हुए कहा कि 'मैं हूं ना' हमारी पहली फिल्म थी और चांदनी का इसमें अहम किरदार था। इस फिल्म में जहां शाहरुख ने एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभाई थी, वहीं सुष्मिता को कॉलेज की एक अध्यापिका की भूमिका में देखा गया था। इसमें जायद खान, अमृता राव, कबीर बेदी, सतीश शाह, सुनील शेट्टी, नसीरुद्दीन शाह और किरण खेर भी थे।