1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: शराब कारोबार में शामिल होने के आरोप में थाना प्रभारी, एएसआई गिरफ्तार

बिहार: शराब कारोबार में शामिल होने के आरोप में थाना प्रभारी, एएसआई गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 03, 2018 03:00 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 03:00 pm IST

उल्लेखनीय है कि बिहार में किसी प्रकार के शराब के सेवन और इसके व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध है। एसपी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है।

बिहार: शराब कारोबार में शामिल होने के आरोप में थाना प्रभारी, एएसआई गिरफ्तार- India TV Hindi
बिहार: शराब कारोबार में शामिल होने के आरोप में थाना प्रभारी, एएसआई गिरफ्तार

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के बैकुंठपुर के थाना प्रभारी और एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) को शराब कारोबार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक राशिद जमां ने बुधवार को बताया कि 30 सितंबर को एक बोलेरो से देश में निर्मित अंग्रेजी शराब की बरामदगी की गई थी जिसके बाद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया था। आरोप है कि थाना प्रभारी लक्ष्मी नारासण महतो और एएसआई सुधीर कुमार जब थाना पहुंचे तब उन्होंने शराब सहित वाहन को छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पूरे मामले की छानबीन कराई गई जिसमें दोनों पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया गया जिसके बाद दोनों को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोप है कि थाना प्रभारी शराब के कारोबार में लिप्त है जिसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में और जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में किसी प्रकार के शराब के सेवन और इसके व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध है। एसपी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत