1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में पुलिसवाले ने पैसे के लिए पैसेंजर को चलती ट्रेन से फेंका

बिहार में पुलिसवाले ने पैसे के लिए पैसेंजर को चलती ट्रेन से फेंका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2018 07:19 am IST,  Updated : Oct 03, 2018 07:19 am IST

आरोप है कि तीन पुलिसवालों ने पहले पैसे मांगे और जब वेंकटेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसे वंशीनाला हॉल्ट के पास चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। वेंकटेश की मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार पुलिस ने पैसे के लिए पैसेंजर को चलती ट्रेन से फेंका- India TV Hindi
बिहार पुलिस ने पैसे के लिए पैसेंजर को चलती ट्रेन से फेंका

नई दिल्ली: बिहार पुलिस पर एक नौजवान के मर्डर का सनसनीखेज़ आरोप लगा है। तीन पुलिस वालों ने पैसे के लिए एक युवक को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इतना ही नहीं वारदात को छिपाने के लिए उसके दोस्त की भी पिटाई कर दी लेकिन एक वायरल वीडियो ने पुलिसवालों की पोल खोल दी। ये वीडियो 28 सितंबर का है। वीडियो में दिख रहा है कि जनशताब्दी एक्सप्रेस में मुसाफिर डिब्बे में मौजूद पुलिसवाले की पिटाई कर रहे हैं। इसी डिब्बे में वेंकटेश और उसका दोस्त सफर कर रहे थे।

आरोप है कि तीन पुलिसवालों ने पहले पैसे मांगे और जब वेंकटेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसे वंशीनाला हॉल्ट के पास चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। वेंकटेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मुसाफिरों ने पुलिस की पिटाई शुरू कर दी।

आरोप है कि पुलिस ने वेंकटेश के शव को परिवार को नहीं दिया बल्कि वो इस बात को भी छिपाती रही कि ट्रेन से गिरकर किसी शख्स की मौत हुई है। परिवार दो दिन तक जद्दोजहद करता रहा। अपनी कारस्तानी छिपाने के लिए पुलिस ने वेंकटेश के दोस्त को जेल भेज दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत