1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यहां आने वाले थे PM मोदी, लावारिस कार में मिला 2000 डेटोनेटर

यहां आने वाले थे PM मोदी, लावारिस कार में मिला 2000 डेटोनेटर

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2016 04:18 pm IST,  Updated : Jul 08, 2016 04:19 pm IST

शहर के चकेरी इलाके में एक लावारिस कार की डिकी में तीन बोरे डेटोनेटर मिले लेकिन पुलिस ने इस मामले को मीडिया से छुपाये रखा और लखनउ में एटीएस को जानकारी दी।

detonators- India TV Hindi
detonators

कानपुर: शहर के चकेरी इलाके में एक लावारिस कार की डिकी में तीन बोरे डेटोनेटर मिले लेकिन पुलिस ने इस मामले को मीडिया से छुपाये रखा और लखनऊ में एटीएस को जानकारी दी। बाद में जब एटीएस ने जांच की तो पता चला कि यह डेटोनेटर है और इनका इस्तेमाल माइन्स में विस्फोट के अलावा आतंकी घटनाओं में किया जा सकता है। कार में बिहार की नंबर प्लेट लगी थी। यहां 7 दि‍न बाद 15 जुलाई को पीएम मेदी का दौरा प्रस्ताीवि‍त था जोकि ससद के मानसून सत्र शुरू होने के कारण रद्द कर दिया गया है।

कानपुर पुलिस के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि बुधवार 6 जून की शाम एक लावारिस कार चकेरी के जाजमउ इलाके में मिली। ट्राफिक पुलिस उस गाड़ी को लावारिस समझ कर पुलिस लाइंस ले आयी और खड़ी कर दी। कल जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसकी डिकी में तीन बोरी में भरे करीब 2000 डेटोनेटर बरामद किये गये। इस पर पुलिस ने लखनउ एटीएस की टीम को सूचित किया तो उसने आकर जांच की तो पता चला कि यह खतरनाक डेटोनेटर है और इसका इस्तेमाल माइन्स में विस्फोट के साथ साथ आंतकी घटनाओं में भी किया जा सकता है ।

माथुर ने बताया कि कार पर बिहार की नंबर प्लेट लगी है तथा कार के अंदर इलाहाबाद की एक टूटी हुई नंबर प्लेट भी मिली है । कार के अंदर मिले कागजों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है । पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह डेटोनेटर कहां से आये थे और कहां जा रहे थे । एटीएस के अधिकारी भी इस मामले की जांच में जुटे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत