राष्ट्रीय खबरें-
आरक्षण की मांग पर अड़े जाट समुदाय के आंदोलन की वजह से हरियाणा में हाहाकार मचा है। 8 शहरों में सेना पहुंच चुकी है और हालात को सुधारने में जुटी है। लेकिन अब तक हालात पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। कैथल में भी प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बसों को खूब निशाना बनाया। कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया। आंदोलन के चलते अब तक 550 से ज्यादा ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। और पढ़ें
भारत-नेपाल के बीच 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, ओली बोले- मतभेद दूर करने आया हूं
नई दिल्ली: नेपाल और भारत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के. पी. शर्मा ओली के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में नौ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, "भारत और नेपाल ने साझेदारी और विकास के लिए नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।" और पढ़ें
बस्सी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका, JNU मुद्दे की जांच प्रभावित करने का आरोप
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर यह आरोप लगाया गया है कि शहर के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी JNUSU अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह मामले में जांच को प्रभावित कर रहे हैं। यही नहीं इसमें यह आरोप भी लगाया गया है कि पुलिस प्रमुख कुछ राजनीतिक दलों के हाथों में खेल रहे हैं। और पढ़ें
जाट आंदोलन: रोहतक में प्रदर्शनकारियों ने सड़के खोदीं, हेलीकॉप्टरों से सेना की तैनाती
चंडीगढ़/रोहतक: हरियाणा में जाट आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है, जिसका सबसे अधिक असर रोहतक जिले में देखा जा रहा है। यहां स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सेना की तैनाती हेलीकॉप्टरों के जरिये की गई है, क्योंकि आंदोलनकारियों ने सेना के जवानों के प्रवेश से संबंधित सभी सड़क मार्गो को बंद कर रखा है। शहर में शुक्रवार रात भी लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुई। और पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
पाकिस्तानी जांच दल अगले माह कर सकता है भारत का दौरा
इस्लामाबाद: भारत में पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर जनवरी में हुए हमले में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की कथित भूमिका की जांच और इस संबंध में सबूत एकत्र करने के लिए पाकिस्तान का एक जांच दल अगले माह भारत का दौरा कर सकता है। समाचार पत्र 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया, "पाकिस्तानी जांच दल के भारत दौरे की उम्मीद है।" उन्होंने हालांकि यह भी बताया कि इसकी तारीख अभी तय नहीं है। और पढ़ें
पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ भारतीय गिरफ्तार
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 1982 से रह रहे और एक पारिवारिक विवाद में उलझे एक भारतीय नागरिक को यहां पर गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा उनके पास कथित तौर पर पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र पाये जाने के बाद किया गया है।
प्रांतों के सीमांकन के मुद्दे को सुलझाने के लिए नेपाल ने गठित किया पैनल
काठमांडो: नए संविधान के तहत प्रांतों के सीमांकन के गंभीर मुद्दे को सुलझाने के लिए नेपाल ने एक राजनीतिक समिति का गठन किया है। यह कदम मधेसियों के साथ मैत्री कायम करने के सरकारी प्रयासों के तहत उठाया गया है।
बिजनेस की खबरें-
जाट आंदोलन ने हरियाणा में रोकी उद्योगों की चाल, मारुति ने गुड़गांव व मानेसर प्लांट में बंद किया काम
नई दिल्ली: हरियाणा में जाट आंदोलन के उग्र रूप धारण करने और सड़क व रेल यातायात ठप होने की वजह से प्रदेश में स्थापित उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति में रुकावट पैदा हो गई है। वाहन कलपुर्जों की खेप नहीं पहुंच पाने से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने अपने गुड़गांव और मानेसर प्लांट में शनिवार को काम रोक दिया है। और पढ़ें
भारत का फॉरेक्स रिजर्व 4 हफ्ते में 4.6 अरब डॉलर बढ़ा, 351 अरब डॉलर हुआ विदेशी मुद्रा भंडार
मुंबई। भारत का फॉरेक्स रिजर्व पिछले चार हफ्तों के दौरान 4.624 अरब डॉलर बढ़ा है, जिससे सरकार के लिए ग्लोबल इकोनॉमिक स्लोडाउन और उभरते बाजारें से पूंजी निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का डर कम हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार देश के विदेशी मुद्रा भंडार 12 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 34.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 351.831 अरब डॉलर का हो गया, जिसमें बड़ा योगदान विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में वृद्धि होना है। और पढ़ें
ग्रामीण बीपीओ योजना के लिए जल्द टेंडर जारी करेगी सरकार: प्रसाद
नई दिल्ली: दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार शीघ्र ही ग्रामीण बीपीओ योजना के लिए टेंडर जारी करेगी। प्रसाद ने शुक्रवार को यहां एक कार्य्रकम में कहा कि 78 कंपनियों ने देश के विभिन्न भागों में 190 स्थानों पर बीपीओ परिचालन में रचि दिखाई है। इनकी क्षमता लगभग 1,25,000 सीटों की होगी।
एंटरटेनमेंट की खबरें-
बिग बी ने किया शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी का विमोचन
मुंबई: अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनकी जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश: द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' सच्ची और पारदर्शी है। महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार शाम शत्रुघ्न की जीवनी का लोकार्पण किया, जिसे प्रसिद्ध स्तंभकार, आलोचक और लेखक भारती एस. प्रधान ने लिखा है। और पढ़ें
जानिए क्या रहा 'नीरजा' के पहले दिन का कलेक्शन
नई दिल्ली: सोनम कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'नीरजा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म पहले दिन केवल 4.70 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई है। और पढ़ें
10 साल छोटे दुल्हे से प्रीति करेंगी दो बार शादी
नई दिल्ली: पिछले काफी दिनों से प्रीति जिंटा की शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। इनमें कहा जा रहा था कि वह मार्च में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी करने वाली हैं। लेकिन मीडिया में आई ताजा खबरों के अनुसार प्रीति मार्च में नहीं बल्कि अप्रैल में जेन से शादी करेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि इनकी शादी दो धर्मों के रीति रिवाजों से की जाएगी। और पढ़ें
खेल की खबरें
मैक्कुलम ने बिदाई टेस्ट में ठोकी इतिहास की सबसे तेज़ सेंचुरी
क्राइस्टचर्च: न्यूज़ीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम नए अपने आख़िरी टेस्ट को टेस्ट इतिहास की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाकर यादगार बना डाला। मैक्कुलम ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 54 गेंदों पर सेंचुरी ठोक डाली। वैसे उन्होंने 79 बॉल पर 145 रन बनाए। और पढ़ें
धवन ने विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समर्थन किया
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने छात्रों में राष्ट्रवाद और गर्व की भावना भरने के लिए सभी 46 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के केंद्र सरकार के कदम का आज समर्थन किया है। एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में शामिल बायें हाथ के बल्लेबाज धवन ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मेरा नजरिया सामान्य है। इसे :ध्वज: विश्वविद्यालयों में फहराया जाना चाहिए। यह (ध्वज) देश का गौरव है।
एशियाई इंडोर एथलेटिक्स में मयूखा जानी ने स्वर्ण पदक जीता
दोहा: लंबी कूद की खिलाड़ी मयूखा जानी ने यहां एशिया इंडोर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया जबकि 60 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाली फर्राटा धाविका दुती चंद ने कांस्य पदक हासिल किया। मयूखा लंबी कूद स्पर्धा में शुरू से ही दबदबा बनाने में सफल रही और उन्होंने 6 . 35 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में यह भारत का पहला एशियाई इंडोर खिताब है।