1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में सामने आए Coronavirus के 930 नए मरीज, 29 और की मौत

पंजाब में सामने आए Coronavirus के 930 नए मरीज, 29 और की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 10:22 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 10:22 pm IST

पंजाब में बृहस्पतिवार को 930 लोगों के नमूनों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जबकि 29 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 1,21,716 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3741 पहुंच गई है।

29 more die of COVID-19, 930 fresh cases in Punjab- India TV Hindi
29 more die of COVID-19, 930 fresh cases in Punjab Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब में बृहस्पतिवार को 930 लोगों के नमूनों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जबकि 29 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 1,21,716 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3741 पहुंच गई है। फरीदकोट में पांच, गुरदासपुर और जालंधर में तीन-तीन, बरनाला, फिरोजपुर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला और रूपनगर में दो-दो और अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मानसा, पठानकोट तथा तरनतारन में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। 

Related Stories

मोहाली से 155, जालंधर से 122 अमृतसर से 100 और लुधियाना से 89 मामले आए हैं। विभाग के मुताबिक, राज्य में 10,775 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ठीक होने के बाद 1615 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। 

संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 1,07,200 पहुंच गया है। उसमें बताया गया है कि 42 मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं जबकि 228 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। जांच के लिए कुल 20,53,875 नमूने इकट्ठा किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत