1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 मार्च 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

2 मार्च 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2016 06:58 pm IST,  Updated : Mar 02, 2016 07:29 pm IST

पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

JNU विवाद: कन्हैया को राहत, हाईकोर्ट ने दी 6 महीने की अंतरिम जमानत

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जमानत मिल गई है। कन्हैया को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर दिल्ली हाईकोर्ट से 6 महीने की अंतरिम जनामत मिली है। साथ ही हाईकोर्ट ने कन्हैया को  मामले की जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश भी दिया। आगे पढ़ें

मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ का बब्बर शेर तैयार किया: राहुल गांधी

लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने रोजगार, मेक इन इंडिया, मनरेगा और जेएनयू समेत मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने रोहित वेमुला का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आवाज दबाने के कारण उसने खुदकुशी की। आगे पढ़ें

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के बाहर विस्फोट, पांचों हमलावर मारे गए, 19 लोग घायल

अफगानिस्तान में पूर्वी नांगरहर प्रांत की राजधानी जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास बुधवार को एक विस्फोट में 5 हमलावर मारे गए हैं। जबकि दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 19 स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। आगे पढ़ें

मुंबई में डांस बार के खुलने का रास्ता साफ, नहीं लगेंगे CCTV कैमरे

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में होटलों व रेस्तरांओं में डांस बार को लाइसेंस जारी करने का रास्ता बुधवार को साफ कर दिया। कोर्ट ने डांस बार को लाइसेंस प्रदान करने के लिए पुलिस द्वारा लगाई गई शर्तो में संशोधन किए जाने के बाद यह आदेश दिया है, जिसके मुताबिक डांस बार के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी नहीं होगा। आगे पढ़ें

इशरत मामले में हलफनामों पर Cong-BJP में ठनी, एक और अधिकारी ने चिदंबरम पर उठाए सवाल

इशरत जहां मुठभेड़ मामले में हलफनामों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और भाजपा ने जहां कांग्रेस पर इस सनसनीखेज मुठभेड़ मामले में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और जांच की मांग की वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर राजनीतिक फायदे के लिए दुष्प्रचार का आरोप लगाया। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

इंडोनेशिया में 8.1 इंटेंसिटी का भूकंप, सुनामी का अलर्ट

इंडोनेशिया के सुमात्रा में वेस्टर्न कोस्ट पर बुधवार को जबरदस्त भूकंप के झटके के बाद सुनामी की वॉर्निंग जारी कर दी गई। रिक्टर पैमाने पर इसकी इंटेंसिटी 8.1 आंकी गई है। यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पडांग के साउथ-वेस्ट से करीब 800 किमी दूर 10 किमी की गहराई में था। हालांकि, अभी तक जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

‘भारत है सबसे बड़ी सुरक्षा चिंता, परमाणु हथियार नहीं होंगे कम’

भारत के साथ रणनीतिक एवं पारंपरिक अंसतुलन को अपने लिए सबसे बड़ी सुरक्षा चिंता करार देते हुए पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों के जखीरे को कम करने के अमेरिकी आह्वान को ठुकरा दिया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार अजीज ने डिफेंस राइटर्स ग्रुप के साथ नाश्ते के दौरान बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि :पाकिस्तान की सबसे बड़ी: सुरक्षा चिंता भारत के साथ रणनीति और पारंपरिक असंतुलन है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद इसके बाद आता है। आगे पढ़ें

भारत के लिए मेरे दिल में है विशेष स्थान: बान की मून

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि भारत के लिए उनके दिल में विशेष स्थान है और इसीलिए उन्होंने जानबूझकर नयी दिल्ली से अपने राजनयिक करियर की शुरूआत करने का विकल्प चुना था जिसे उन्होंने एक महत्वपूर्ण और साहसिक तैनाती के रूप में देखा। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

On a Record High : 2 दिनों में 1,241 अंक उछला सेंसेक्स, फि‍र किया 24,000 का स्‍तर पार

शेयर बाजार में बजट के बाद शुरू हुई तेजी अभी जारी है। इसकी बदौलत आज भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 464 अंकों की तेजी के साथ 24,243 के स्तर पर बंद हुआ। बंद स्तर के लिहाज से सेंसेक्स एक महीने की ऊंचाई के करीब है। आगे पढ़ें

Big Brand: मारुति की अल्‍टो बनी सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कार, कंपनी ने भारत में बेचीं 16 साल में 30 लाख कारें

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की कॉम्पैक्ट कार अल्‍टो ने घरेलू बाजार में 30 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह भारत में यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह एकमात्र ब्रांड बन गया है। कंपनी ने सबसे पहले सितंबर, 2000 में इस मॉडल को उतारा था। आगे पढ़ें

Billionaires Ranking: दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं बिल गेट्स, फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी 36वें नंबर पर

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 75 अरब डॉलर निवल संपत्ति के साथ एक बार फिर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स मैगजीन ने 2016 के लिए अरबपतियों की अपनी सालाना लिस्ट में गेट्स को एक बार फिर पहले स्थान पर रखा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अबांनी इस लिस्ट में 36वें स्थान पर आए हैं। हालांकि, उनके नेट वर्थ में 3 अरब डॉलर की कमी आई है। फोर्ब्स की इस साल की लिस्ट में 1810 अरबपति हैं। यह संख्या एक साल पहले 1826 थी। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

कपिल शर्मा के नए शो में जाएंगे नरेंद्र मोदी?

अपने मशहूर टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की दिग्गज हस्तियों को बुला चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा अब नेताओं को अपने शो पर मेहमान के तौर पर बुलाना चाहते हैं। इसी क्रम में उनकी एक बड़ी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शो पर बुलाने की है क्योंकि कपिल को उनकी कहानी प्रेरणादायी लगती है। आगे पढ़ें

VIDEO: ‘क्वांटिको’ में फिर दिखा प्रियंका का बोल्ड अवतार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बोल्ड अंदाज के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन का प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें वह काफी हॉट दिख रही हैं। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

एशिया कप: ऐसे हो सकता है भारत-पाकिस्तान फ़ाइनल

टीम इंडिया ने आशानुरुप खेलते हुए अब तक खेले तीनों मैच जीतकर एशिया कप के फ़ाइनल में आराम से जगह बना ली है। उसका अंतिम मैच संयुक्त अरब अमीरात के साथ है जिसमें हार और जीत का टीम पर असर नहीं पड़ेगा। आगे पढ़ें

'धौनी के पास तीसरा विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका'

विश्व क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक भारत के वीरेन्द्र सहवाग का मानना है कि भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के पास इसी महीने से शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप के रूप में अपने करियर का तीसरा विश्व कप खिताब हासिल करने का सुनहरा मौका है। आगे पढ़ें

लग रहा है कि मेरी लय वापिस मिल गई: युवराज

श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से मिली जीत में 35 रन की आक्रामक पारी खेलने वाले भारत के खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि उन्हें लग रहा है मानो उन्हें खोई लय हासिल हो गई। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत