1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ‘क्वांटिको’ में फिर दिखा प्रियंका का बोल्ड अवतार

VIDEO: ‘क्वांटिको’ में फिर दिखा प्रियंका का बोल्ड अवतार

 Published : Mar 02, 2016 01:54 pm IST,  Updated : Mar 02, 2016 01:56 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बोल्ड अंदाज के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन का प्रोमो शेयर किया गया है।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बोल्ड अंदाज के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन का प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें वह काफी हॉट दिख रही हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर 'क्वांटिको रिफ्लेक्शंस' के नाम से शेयर किया गया है। ये प्रियंका का पहला इंटनेशनल शो है जिसमें उन्होंने कई हॉट सीन दिए हैं।

इसे भी पढ़े:- OSCARS 2016: लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद की पोशाक पहनकर प्रियंका ने बिखेरा जलवा

क्वांटिको में प्रियंका एक एफबीआई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार से उन्होंने नम सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर से खूब वाहवाही लूटी है। बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका अपने इस सीरियल से पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। उन्हें इस सीरीज के लिए किछ वक्त पहले ही नई टीवी सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के वर्ग में पीपल च्वॉइस अवार्ड से भी नवाजा गया था।

priyanka
priyanka

प्रियंका इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। क्वांटिको के अलावा उन्हें हाल ही में हुए '88वे ऑस्कर अवॉर्ड' में जलवे बिखेरते हुए देखा गया। इतना ही नहीं वह सर्च इंजन गूगल पर लियोनार्डो डिकेप्रियो के बाद सबसे ज्यादा सर्च की गईं हैं।

क्वांटिको के अलावा प्रियंका जल्द ही 1990 के मशहूर टेलीविजन धारावाहिक 'बेवॉच' पर बनने वाली फिल्म 'बेवॉच' में भी नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी हैं। इस फिल्म में वह खलनायिका की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। खबरों के अनुसार 'बेवॉच' में वह विक्टोरिया लीड्स के किरदार में दिखेंगी। प्रियंका इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड फिल्मों में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

अगली स्लाइड में देखिए 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन का प्रोमो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन