मुम्बई के कांदिवली में ड्रोन उड़ाने के अपराध में पुलिस ने 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति ने ट्वीट किया था कि उसने एक ड्रोन को कांदिवली में उड़ते देखा। इस ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आ गई और तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।
जाँच में पुलिस ने पाया कि एक प्रोडक्शन कंपनी में काम करने वाले इन तीन लोगो ने बिना इज़ाज़त अवैध तरीके से ये ड्रोन उडाया। पुलिस ने इस केस में एफआईआर नंबर 333/2016 अंडर सेक्शन 188,336,287 आईपीसी के तहत केस दर्ज करते हुए राहुल राजकुमार जैस्वाल,राणा सुभाष सिंह और विधिचंद जैस्वाल को गिरफ्तार किया है। इन तीनो के पास से 2 ड्रोन केमेरे,एक आई पोड जब्त किया गया है
जाँच में ये भी पता चला कि यो लोग किसी शूट के लिए ड्रोन उड़ाने का अभ्यास कर रहे थे जबकि मुम्बई में ड्रोन उड़ाने पर पाबन्दी है। गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि उन्हें ड्रोन उड़ाने पर लगी पाबन्दी की जानकारी नहीं थी।
इसके पहले एक पायलट ने भी मुम्बई हवाई अड्डे पर विमान लेंड करते वक़्त एक ड्रोन को उड़ते हुए देखा था। 18 अक्टूबर की शाम जिसकी शिकायत पुलिस थाने में कर दी गई थी