1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के काफिले पर हमला, 3 जवान घायल

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के काफिले पर हमला, 3 जवान घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2016 09:21 am IST,  Updated : Sep 07, 2016 10:04 am IST

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के काफिले पर आतंकी हमले में तीन जवानों के घायल होने की ख़बर है। घायलों में एक हालत गंभीर बताई जा रही है। ख़बरों के अनुसार सेना का

Kashmir security forces- India TV Hindi
Kashmir security forces

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के काफिले पर आतंकी हमले में तीन जवानों के घायल होने की ख़बर है। घायलों में एक हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है।

ख़बरों के अनुसार सेना का काफिला हंदवाड़ा के करालगुंड के पास से गुजर रहा था कि तभी उस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सेना ने फ़ौरन जवाबी कार्रवाई शुरू की लेकिन आतंकी बच निकलने में कामयाब हो गए। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है और आतंकी की घरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रखा है।

विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत