1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 30 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें

30 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2016 07:09 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 07:10 pm IST

राष्ट्रीय खबरें- कल से दिल्ली में नहीं चलेंगी डीजल टैक्सियां ग्रीन सैस बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टैक्सी कंपनियों की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने डीजल कारों को सीएनजी में

indiatv- India TV Hindi
indiatv

राष्ट्रीय खबरें-

कल से दिल्ली में नहीं चलेंगी डीजल टैक्सियां

ग्रीन सैस बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टैक्सी कंपनियों की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने डीजल कारों को सीएनजी में बदलने के लिए और समय की मांग की थी। आगे पढ़े

सांसदों का वेतन 100 फीसदी बढ़ाने की सिफारिश, 1 लाख होगी सैलरी

सांसदों ने अपने वेतन और भत्तों में में 100 प्रतिशत वृद्धि की सिफारिश की है, साथ ही उन्हें लगता है कि अपने 'अच्छे रवैये' की वजह से वह इस बढ़ोतरी के लायक हैं। आगे पढ़े

यूपी में बलिया से PM मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद

पीएम मोदी रविवार को बलिया में मई दिवस पर महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। इसे उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के लिये भाजपा का शंखनाद भी माना जा रहा है। आगे पढ़े

उत्तराखंड: आग से हजारों हेक्टेयर जंगल खाक, एनडीआरएफ की टीमें आग बुझाने में जुटीं

उत्तराखंड में गर्मी के चलते जंगलों में भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसकर अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है औऱ पूरे उत्तराखंड में करीब 1890.92 हेक्टेअर से ज्यादा का जंगल तबाह हो चुके हैं, और आग पर काबू पाने औऱ आग को फैलने के रोकने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल की तीन टुकडि़यों एवं विशेषज्ञ दल को तुरंत प्रदेश में तैनात करने के निर्देश दिए हैं। आगे पढ़े

ये हैं भारत के 'बिलेनियर' IAS, छापेमारी में घर से मिले 800 करोड़

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी के पास से 800 करोड़ रुपए बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। मामला आंध्र प्रदेश का है। आईएएस का नाम ए. मोहन बताया जा रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ है। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

बांग्लादेश में हालात बहुत जटिल हैं: अमेरिका

बांग्लादेश में हालात बहुत जटिल हैं: अमेरिका वाशिंगटन,  अमेरिका ने बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष लेखकों एवं अल्पसंख्यकों के खिलाफ आईएसआईएस और अलकायदा के खूनी हमलों की श्रृंखला के मद्देनजर कहा है कि बांग्लादेश में हालात बहुत जटिल और वहां जमीनी स्तर पर खतरा है। आगे पढ़े

विश्व बैंक करना चाहता है भारत के इस अनुभव का इस्तेमाल

भारत की आधार योजना की सफलता से विश्व बैंक काफी खुश हुआ है। वह आधार योजना का लाभ अफ्रीकी महाद्वीप सहित अन्य देशों में पहुंचाने के लिए विकल्प ढूंढ रहा है। इस हात की जानकारी भारत के एक शीर्ष अधिकारी ने दी। आगे पढ़े

10 साल तक किया लड़की का पीछा, अब अगले 19 साल बिताएगा सलाखों के पीछे

10 साल तक दिल्ली से टेक्सास तक एक युवती का पीछा करने वाले भारतीय मूल के 32-वर्षीय जितेंद्र सिंह को अमेरिका में 19 साल कैद की सजा सुनाई गई है। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें-

किंगफिशर एयरलाइंस के ब्रांड और ट्रेडमार्क की नीलामी रही असफल, एक भी खरीदार नहीं आया आगे

मुश्किलों में घिरे शराब उद्यमी विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस के ब्रांड और ट्रेडमार्कों की नीलामी शरिवार को पूरी तरह से असफल रही। आगे पढ़े

निर्यात बढ़ाने के लिए लॉजिस्टिक्स में सुधार जरूरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में ऊंची लॉजिस्टिक्स लागत निर्यात वृद्धि तथा देश के आर्थिक विकास में बड़ी बाधा हैं और इसे कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी कर देश में निर्यात 1.5 गुना बढ़ाया जा सकता है साथ ही इससे तीव्र आर्थिक वृद्धि की राह खुलेगी। आगे पढ़े

तिरुपति मंदिर 7.5 टन सोना गोल्‍ड मोनेटाइजेशन स्‍कीम में रखने को तैयार, सरकार से मांगी कुछ रियायत

तिरुमाला तिरुपति देवस्‍थानम (टीटीडी), जो कि दुनिया के सबसे अमीर हिन्‍दू मंदिर श्री व्‍यंकटेश्‍वर स्‍वामी का प्रबंधन करता है, अपना पूरा 7.5 टन सोना गोल्‍ड मोनेटाइजेशन स्‍कीम के तहत जमा कर सकता है। इस स्‍कीम को पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्‍च किया था। टीटीडी ने हाल ही में 1.3 टन सोना इस स्‍कीम के तहत पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया है। टीटीडी ने सरकार से कुछ नियमों में छूट देने की मांग की है ताकि वह अपना संपूर्ण स्‍वर्ण भंडार को इस योजना के तहत जमा कर सके। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें-

'बागी' बनी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म

इगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'बागी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे फिल्म समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा। आगे पढ़े

बॉडीगार्ड की गलती पर अक्षय ने फैन से मांगी माफी

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फैंस को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके बॉडीगार्ड ने एक प्रशंसक पर हाथ उठा दिया जिसके कारण अक्षय के फैंस उनसे थोड़े नराज हो सकते हैं। आगे पढ़े

खेल की खबरें-

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप से बाहर हुईं सायना

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शनिवार को बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हार गईं। आगे पढ़े

IPL: किंग्स इलेवन पंजाब ने की मिलर की छुट्टी, विजय नए कप्तान

डेविड मिलर को आख़िरकार ख़राब कप्तानी और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की कीमत अपनी कप्तानी से चुकानी पड़ी। आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने आज डेविड मिलर को हटाकर मुरली विजय को कप्तान नियुक्त किया। आगे पढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत