1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता

गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2016 11:18 am IST,  Updated : Jul 17, 2016 11:18 am IST

अहमदाबाद: गुजरात में आज मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप सुबह नौ बजकर 25

earthquake- India TV Hindi
earthquake

अहमदाबाद: गुजरात में आज मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर आया जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

मणिपुर के चंडेल में भी सुबह आठ बजकर एक मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के कारण कहीं भी जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत