1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: आतंकी मुठभेड़ में BSF के 4 जवान घायल

कश्मीर: आतंकी मुठभेड़ में BSF के 4 जवान घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2016 07:36 pm IST,  Updated : Aug 19, 2016 07:36 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कैंप पर किए गए हमले में कम से कम चार जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कैंप पर किए गए हमले में कम से कम चार जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि करनाह शहर में आतंकवादियों ने बीएसएफ के शिविर पर हमला कर दिया था, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बल के बीच गोलीबारी हुई।

अधिकारी ने कहा, "गंभीर रूप से घायल दो जवानों को विमान के जरिए श्रीनगर ले जाया गया है।" अंतिम खबर मिलने तक आतंकवादियों और बीएसएफ के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत