1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल की बीमारी से ग्रसित 4 माह की बच्ची को नया जीवन मिला

दिल की बीमारी से ग्रसित 4 माह की बच्ची को नया जीवन मिला

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2016 06:09 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 06:40 pm IST

केन्या की चार महीने की एक बच्ची का मुंबई उपनगर में एक अस्पताल में आपरेशन के बाद उसे नया जीवन मिल गया है। यह बच्ची जन्म से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थी और वेंटिलेटर सपोर्ट पर जीवित थी।

fortis hospital- India TV Hindi
fortis hospital

ठाणे: केन्या की चार महीने की एक बच्ची का मुंबई उपनगर में एक अस्पताल में आपरेशन के बाद उसे नया जीवन मिल गया है। यह बच्ची जन्म से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थी और वेंटिलेटर सपोर्ट पर जीवित थी। 

डाक्टरों ने कहा कि अब उसके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। केन्या के मोम्बासा में जन्मी इस बच्ची का वजन महज 600 ग्राम है और यह लगातार रोती रहती और इसका वजन कभी नहीं बढ़ा। उसे न्यूमोनिया भी हो गया था और जब उस पर किसी दवा का असर नहीं हुआ तो उसकी मां उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले गई जहां डाक्टरों की टीम ने उसके शरीर में जन्मजात डीओरवी बीमारी का पता लगाया। 

बाद में उसकी स्थिति और बिगड़ गई और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इसके बाद, स्थानीय डाक्टरों की सलाह पर उसे मुंबई स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया। पिछले महीने एक जटिल सर्जरी अट्रायल स्विच की गई।

बाद में इस बच्ची को वेंटिलेटर से हटा दिया गया और अब वह खुद सांस लेने की स्थिति में है। वह बीमारी से उबर रही है और जल्द ही अपने घर वापस जाने की स्थिति में होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत