1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: भारत की जवाबी कार्रवाई में 5 पाक सैनिकों की मौत, LoC पर रातभर हुई गोलीबारी

J&K: भारत की जवाबी कार्रवाई में 5 पाक सैनिकों की मौत, LoC पर रातभर हुई गोलीबारी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 11, 2020 09:52 am IST,  Updated : Dec 11, 2020 09:53 am IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना द्वारा रात भर की गई जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए।

J&K: भारत की जवाबी...- India TV Hindi
J&K: भारत की जवाबी फायरिंग में 5 पाक सैनिकों की मौत, LoC पर रातभर हुई गोलीबारी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना द्वारा रात भर की गई जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। यह जानकारी सुरक्षा सूत्रों से मिली। सूत्रों ने कहा, "पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मनकोट सेक्टर में नागरिकों व उनकी सुविधाओं को निशाना बनाते हुए बिना वजह गोलीबारी शुरू कर दी।"

सूत्रों ने आगे कहा, "पाकिस्तान की सेना द्वारा नागरिक सुविधाओं को लक्ष्य बना कर किए गए अंधाधुंध गोलीबारी में नागरिक संपत्ति को नुकसान हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "इसके बाद भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए गए हैं।"

दोनों पक्षों के बीच 2 घंटे तक गोलीबारी हुई। इस साल की शुरुआत के बाद से पाकिस्तान ने कई बार साल 1999 में दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है।

जम्मू एवं कश्मीर में जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा 3200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 30 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत