राष्ट्रीय खबरें-
क्या वापस होगा EPF पर लगा टैक्स? पीएम मोदी ने अरुण जेटली से कहा- कोई रास्ता ढूंढें
ईपीएफ टैक्स के मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बीच ऐसा लगता है कि सरकार ने बजट में प्रस्तावित प्रावधानों पर संशोधन करने का मन बना लिया है। सूत्रों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से कहा है कि वह कोई रास्ता ढूंढें। सूत्रों का कहना है कि इस बाबत कोई बडा़ ऐलान 1 अप्रैल के बाद हो सकता है। वित्त वर्ष 2016-17 के बजट में एक अप्रैल के बाद होने वाले योगदान पर कर्मचारी भविष्य निधि से निकासी के 60 प्रतिशत हिस्से पर कर लगाने का प्रस्ताव किया गया। हालांकि सरकार ने पिछले दिनों संकेत दिया कि इसमें आंशिक रूप से कमी की जा सकती है।
राष्ट्रपति ने की अपील, जल्द से जल्द पास हो महिला आरक्षण बिल
संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई प्रतिनिधित्व प्रदान करने वाले विधेयक को पारित कराने का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह विधयेक अब तक संसद में पारित नहीं हो सका है और इसे पारित कराना सभी राजनीतिक दलों का दायित्व है क्योंकि इस विषय पर उनकी प्रतिबद्धता इसे अमलीजामा पहनाकर ही पूरी की जा सकती है। आगे पढ़ें
मुफ्त की पब्लिसिटी का मजा ले रहे हैं कन्हैया, जबकि पढ़ाई में जुटना चाहिए: वेंकैया नायडू
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि कन्हैया कुमार 'मुफ्त में प्रचार का आनंद' ले रहे हैं। नायडू ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को राजनीति करने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आगे पढ़ें
कन्हैया की जीभ काटने वाले को ईनाम देने का ऐलान करने वाले BJP नेता सस्पेंड
जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बारे में एक विवादित बयान देने वाले, BJP युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को आज पार्टी की जिला इकाई से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। आगे पढ़ें
महबूबा ने भाजपा के साथ आगे बढ़ने के दिये संकेत
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दो महीने की अनिश्चिय की स्थिति के बाद भाजपा के साथ सरकार बनाने को लेकर आगे बढ़ने के संकेत दिये और कहा कि उन्हें इसको लेकर होने वाली आलोचनाओं का भय नहीं है लेकिन चाहती हैं कि केंद्र एक संकेत दे कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों के कल्याण के लिए सब कुछ करेगा। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
चीन ने डिफेंस बजट में 7.6% की बढ़ोतरी की, भारत से है चार गुना ज्यादा
साउथ चीन सी में दूसरे देशों के साथ तनावपूर्ण माहौल के बीच चीन ने अपने डिफेंस बजट में 7.6% की बढ़ोतरी कर दी है। चीन की गवर्नमेंट ने शनिवार को कहा कि वह इस साल मिलिट्री पर 146.67 बिलियन डॉलर (9,82,526 करोड़ रुपए से ज्यादा) खर्च करेगी। यह भारत के डिफेंस बजट से चार गुना ज्यादा है। इससे पहले शुक्रवार को चीन ने 7-8 पर्सेंट बढ़ाने की बात की थी।
UN प्रतिबंधों के तहत फ़िलीपीन्स ने जब्त किया उत्तर कोरियाई पोत
फ़िलीपीन्स ने उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के बाद उस पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के नए एवं कड़े प्रतिबंधों के तहत उसका एक पोत जब्त कर लिया है। फ़िलीपीन्स के राष्ट्रपति के प्रवक्ता मानोलो क्विजोन ने सरकारी रेडियो स्टेशन रेडयो एनजी बायन को बताया कि 6,830 टन वजन के मालवाहक जहाज जिन तेंग को राजधानी मनीला के उत्तर पूर्वी स्यूबिक बंदरगाह से जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बिजनेस की खबरें-
Pay With Paytm: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को बड़ी राहत, अब पेटीएम से भी रीचार्ज होगा स्मार्ट कार्ड
आपके पास पीटीएम अकाउंट है तो आपको दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड को रीचार्ज करने के लिए काउंटर की लंबी लाइन में पीछे लगने की जरूरत नहीं है। दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों के लिए नई सुविधा की शुरूआत की है, जिसके तहत आप अब ई-वॉलेट एप्लीकेशन पेटीएम के जरिए ऑनलाइन अपना स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन रीचार्ज करने के बाद यात्री को अपना स्मार्ट कार्ड ऑटोमैटिक वैंडिंग मशीन पर टैप करना होगा। आगे पढ़ें
ज्वैलर्स की हड़ताल चौथे दिन जारी, जेटली ने मामले पर विचार का किया वादा
आभूषण निर्माताओं ने एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क फिर से लगाए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ अपनी हड़ताल सात मार्च तक जारी रखने का फैसला किया। हालांकि सरकार ने इस मामले पर विचार का आश्वासन दिया है। आभूषण निर्माताओं की यह हड़ताल आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क फिर से लगाये जाने और दो लाख रुपए से अधिक के लेनदेन पर पैन संख्या का उल्लेख अनिवार्य किए जाने के विरोध में है। हड़ताल दो मार्च को शुरू हुई थी और आज इसका चौथा दिन था। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
OMG: दुबली-पतली प्रियंका चोपड़ा ने चिकन खाने की चुनौती में किसे दी मात, जानिए
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने आइफा अवार्ड की मेजबानी की थी। इसके साथ ही वह हॉलीवुड सीरियल क्वांटिको में अहम किरदार में नजर आई, जिसके कारण उनकी एक अलग पहचान बनी। आगे पढ़ें
संजय दत्त करते रहे इंतजार, सलमान मिलते तक नहीं आए
बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानि संजय दत्त लगभग 40 महीने बाद पुणे की यरवदा जेल से हाल ही में सज़ा पूरी कर वापस आए हैं। संजय दत्त के रिहा होने के पहले से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि संजय के करीबी दोस्त और सुपस्टार सलमान खान उनके लिए पार्टी देने वाले हैं। लेकिन संजय को आए हुए इतने दिन हो गए पार्टी तो क्या सलमान खान बाबा से मिलने तक नहीं आए। संजय दत्त करते रहे इंतजार, सलमान मिलते तक नहीं आए. बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान अपने जिगरी दोस्त संजय दत्त के रिहा होने की खुशी में अपने पनवेल वाले फॉर्महाऊस पर पार्टी करेंगे।
खेल की खबरें-
एशिया कप: आत्मविश्वास से लबरेज़ टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार
जीत के अश्वमेधी अभियान पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी जिसने दिग्गजों को पछाड़कर यहां तक का सफर तय किया है। कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी है क्योंकि भारत आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक और बांग्लादेश 10वें स्थान पर है। छोटे प्रारूप में हालांकि यह मायने नहीं रखता क्योंकि मैच की तस्वीर एक ओवर में बदल सकती है। आगे पढ़ें
एशिया कप: तस्कीन अहमद के हाथ में धोनी का कटा सिर...फ़ोटो हुआ वायरल
पाकिस्तान को हराकर एशिया कप फ़ाइनल में पहुंचने के बाद से बांग्लादेश में जश्न का माहौल है। लेकिन इस जश्न ने खेल भावना की हदें तब पार कर दी जब एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई जिसमें फ़ास्ट ब़ॉलर तस्कीन को टीम इंडिया के कप्तान धोनी का कटा सिर हाथ में लिया दिखाया गया है। आगे पढ़ें