1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 73 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,202 हुई

मेघालय में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 73 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,202 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 06:47 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 06:47 pm IST

मेघालय में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,202 हो गई। स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि नए मामलों में से 35 पूर्वी खासी, 32 पूर्वी गारो, तीन उत्तरी गारो, दो पूर्वी जयंतिया और एक पश्चिमी खासी हिल्स से सामने आए हैं।

73 fresh cases push Meghalaya's COVID-19 tally to 2,202- India TV Hindi
73 fresh cases push Meghalaya's COVID-19 tally to 2,202 Image Source : PTI

शिलांग: मेघालय में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,202 हो गई। स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि नए मामलों में से 35 पूर्वी खासी, 32 पूर्वी गारो, तीन उत्तरी गारो, दो पूर्वी जयंतिया और एक पश्चिमी खासी हिल्स से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में दो सशस्त्र बलों के जवान हैं। 

Related Stories

वार ने कहा कि दिन में कम से कम सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 906 हो गई। मेघालय में अब 1,287 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक इस खतरनाक वायरस की वजह से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। 

वार ने कहा कि पूर्व खासी हिल्स में सबसे ज्यादा कोविड-19 के 874 मरीजों का इलाज चल रहा है। शिलांग इसी क्षेत्र का हिस्सा है। इनमें से 284 सशस्त्र बलों के जवान हैं। इसके बाद पश्चिमी गारो हिल्स में 187 और री-भोई में 68 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक राज्य में कोविड-19 के 76,000 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत