राष्ट्रीय खबरें-
अगर स्मृति ईरानी रुकतीं तो पापा बच जाते: मृतक की बेटी
शनिवार रात यमुना एक्सप्रेस वे हादसे के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर लग रहे आरोपों को लेकर शिक्षा मंत्रालय की सफाई आई है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि मंत्री के कहने पर ही मौके पर एंबुलेस आई है। मंत्रालय का कहना है कि हादसा किसी दूसरी कार की वजह से हुआ था इसमें मंत्री के काफिले का कोई लेना-देना नहीं है। आगे पढ़ें
‘King of Bad Times: ED ने माल्या के खिलाफ किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, कोर्ट ने पैसे निकालने पर लगाई रोक
लिकर किंग विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गिरफ्तारी की मांग के बाद सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माल्या के खिलाफ सीबीआई की शिकायत पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। आगे पढ़ें
‘कन्हैया ने अफजल गुरू के लिए कार्यक्रम रद्द करने पर जताया था ऐतराज’
जेएनयू के रजिस्ट्रार भूपिंदर जुत्शी ने दावा किया है कि जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी के खिलाफ विवादास्पद कार्यक्रम की इजाजत को रद्द किए जाने पर ऐतराज जताया था। आगे पढ़ें
कन्हैया कुमार की हत्या के लिए 11 लाख रुपये देने का पोस्टर लगाने वाला शख्स गिरफ्तार
जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की हत्या के लिए 11 लाख रुपये ईनाम देने का पोस्टर लगाने वाले आदर्श शर्मा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श शर्मा खुद को पूर्वांचल सेना का प्रमुख बताता है। शनिवार को राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर कन्हैया की हत्या करने पर ईनाम देने के पोस्टर चिपकाए गए थे। पोस्टर में लिखा गया था, 'जो कोई भी जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष और देशद्रोही कन्हैया को गोली मारेगा उसे पूर्वांचल सेना की तरफ से 11 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।' दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उसे विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।
शनि के बाद शिव पर संग्राम, त्र्यंबकेश्वर गर्भगृह में प्रवेश के लिए महिलाओं का प्रदर्शन
महाराष्ट्र के त्र्यंबकेशवर मंदिर में घुसने से पहले भूमाता ब्रिगेड की महिलाओं को पुलिस ने रोक लिया। तृप्ति देसाई के साथ करीब 200 महिलाएं इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं। शनि शिगणापुर के बाद भू माता ब्रिगेड त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के लिए प्रदर्शन कर रही है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गृभग्रह में महिलाओं के जाने पर रोक है जिसका भूमाता ब्रिगेड विरोध कर रही है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
उत्तर कोरिया ने दी दक्षिण कोरिया और अमेरिका पर परमाणु हमलों की धमकी
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि यदि वे दोनों देश आज से शुरू होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों को आगे बढ़ाते हैं तो वह उन पर अंधाधुंध परमाणु हमले बोल देगा। न्याय के लिए एहतिहातन परमाणु हमले की यह धमकी उत्तर कोरिया के शक्तिशाली नेशनल डिफेंस कमीशन ने एक बयान में कोरियन पीपल्स आर्मी के उच्चतम कमांड के हवाले से दी है। आगे पढ़ें
पाकिस्तान की अदालत में आत्मघाती विस्फोट, दो पुलिसकर्मियों समेत 8 की मौत
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित इस शहर की एक अदालत में एक आत्मघाती हमलावर ने आज खुद को उड़ा लिया, जिसमें 2 पुलिसकर्मियों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
Free Wifi: वर्ल्डकप के दौरान रिलायंस जियो देगी अनलिमिटेड WiFi, दिल्ली के अलावा 5 स्टेडियम में मिलेगी सुविधा
भारत में पहली बार हो रहे टी-20 क्रिकेट विश्व कप को मैदान में देखने का मजा अब दोगुना हो सकता है। भारत में 4जी सर्विस की शुरूआत करने जा रही कंपनी रिलायंस जियो ने घोषणा की है कि वह दिल्ली के फिरोजशाह कोटला सहित सभी स्टेडियम में टी 20 मैच के दौरान अनलिमिटेड फ्री वाइफाई की सर्विस ‘जियोनेट’ मुहैया कराएगी। आगे पढ़ें
30 फीसदी तक महंगा हो सकता है मोटर इंश्योरेंस, Irdai ने दिया कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव
पुरानी कार का इंश्योरेंस करवाना जल्द ही महंगा हो सकता है। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एवं डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(Irdai) ने मोटर थर्ड पार्टी प्रीमियम की राशि में बदलाव प्रस्तावित किया है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार यदि ये बदलाव लागू होते हैं तो प्राइवेट कारों, दोपहिया वाहन और कॉमर्शियल वाहन सहित सभी वाहनों के प्रीमियम में 9 से 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
'द जंगल बुक' के किरदारों को मिलेगी बॉलीवुड सितारों की आवाज
हॉलीवुड की लोकप्रिय आगामी फिल्म 'द जंगल बुक' की चर्चाएं इन दिनों सभी के मुंह पर हैं। फिल्म का हिंदी संस्करण भी रिलीज किया जाएगा इसके हिंदी संस्करण में इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा, नाना पाटेकर, शेफाली शाह और ओम पुरी जैसे बॉलीवुड कलाकार अपनी आवाज देंगे। आगे पढ़ें
प्रीति ने पति के लिए सोशल मीडिया पर कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पुष्टि कर दी है वह अब शादीशुदा हैं। अमेरिकन प्रेमी जीन गुडइनफ से शादी रचाकर उन्होंने अपने नाम से 'मिस' टैग हटा दिया है। लॉस एंजिल्स में गुप्त रूप से विवाह रचाने की खबरें सामने आने के कुछ दिनों के बाद बॉलीवुड सुंदरी ने यह सूचना अपनी आधिकारक वेबसाइट से दी। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
धर्मशाला मैच : सुरक्षा का जायज़ा लेने पाकिस्तानी सुरक्षा टीम भारत पहुंची
19 मार्च को धर्मशाला में होने वाले भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड टी-20 मैच से पहले सुरक्षा का जायज़ा लेने के लिए पाकिस्तान से दो सदस्यीय टीम भारत पहुंच गई है। अट्टा री-वागाह बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंच चुकी यह टीम धर्मशाला पहुंच कर सुरक्षा इंतज़ामों का जायज़ा लेगी। इस दल की अध्यक्षता पाकिस्तानी संघीय जांच एजेंसी के निदेशक उस्मान अनवर करेंगे, साथ ही इसमें पीसीबी के एक अधिकारी शामिल हैं। नई दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास से एक राजनयिक भी इसके साथ जुड़ेंगे।
PAK को धर्मशाला T20 मैच नहीं खेलना चाहिए: इमरान खान
इमरान ने रविवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री के बयान से निराश थे। इमरान ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का बयान गैरजिम्मेदाराना था और यह पूरी तरह से मेहमाननवाजी और मेजबानी के मापदंडों के खिलाफ है। मुख्यमंत्री का बयान साफ तौर पर घृणा को बढ़ावा देता है। इस स्थिति के बीच मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान टीम को हिमाचल प्रदेश में खेलना चाहिए।'
हम वर्ल्ड T-20 के लिए सही राह पर हैं: महेंद्र सिंह धोनी
एशिया कप क्रिकेट में बगैर कोई मैच गंवाए ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद कप्तान एम.एस. धोनी ने कहा कि विश्व T-20 मैच के लिए वे लोग सही राह पर हैं जो दो दिनों में शुरू होने वाला है। आगे पढ़ें