1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द जंगल बुक' के किरदारों को मिलेगी बॉलीवुड सितारों की आवाज

'द जंगल बुक' के किरदारों को मिलेगी बॉलीवुड सितारों की आवाज

 Published : Mar 07, 2016 06:04 pm IST,  Updated : Mar 07, 2016 06:06 pm IST

हॉलीवुड की लोकप्रिय आगामी फिल्म 'द जंगल बुक' की चर्चाएं इन दिनों सभी के मुंह पर हैं। फिल्म का हिंदी संस्करण भी रिलीज किया जाएगा।

jungle- India TV Hindi
jungle

नई दिल्ली: हॉलीवुड की लोकप्रिय आगामी फिल्म 'द जंगल बुक' की चर्चाएं इन दिनों सभी के मुंह पर हैं। फिल्म का हिंदी संस्करण भी रिलीज किया जाएगा इसके हिंदी संस्करण में इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा, नाना पाटेकर, शेफाली शाह और ओम पुरी जैसे बॉलीवुड कलाकार अपनी आवाज देंगे। 'द जंगल बुक' फिल्म में 'मोगली' के संवादों को आवाज देने के लिए भारतीय-अमेरिकी अभिनेता नील सेठी को चुना गया है। फिल्म अमेरिका में रिलीज होने से एक सप्ताह पहले यानी आठ अप्रैल को भारत में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:- 'द जंगल बुक' भारत में 8 अप्रैल को होगी रिलीज

डिजनी इंडिया स्टूडियो की ओर से एक बयान में कहा गया कि 'द जंगल बुक' के हिंदी संस्करण में प्रियंका 'का'(किरदार का नाम) के संवादों को अपनी आवाज देंगी। मूल फिल्म में 'का' के संवाद हॉलीवुड अभिनेत्री स्कार्लेट जोहानसन ने बोले हैं।

वहीं, इरफान मोगली के प्यारे दोस्त 'बलू' (भालू) के संवाद बोलेंगे।

इसके अलावा शेफाली शाह मोगली की मां रक्षा, ओम पुरी 'बघिरा' के किरदार को आवाज देंगे।

डिजनी इंडिया ने 1990 के दशक की दूरदर्शन की मशहूर ऐनीमेटिड फिल्म 'जंगल बुक : द एडवेंचर्स ऑफ मोगली' में शेर खां के किरदार को आवाज दे चुके बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर से भी संपर्क किया है।

डिजनी इंडिया स्टूडियो की उपाध्यक्ष अमृता पांडेय ने कहा, "भारत के लिए 'द जंगल बुक' बहुत खास है और हम चाहते हैं कि हमारे दर्शक डिजनी के एकदम नए लाइव-एक्शन रूपातंरण का लुत्फ उठाएं। हम फिल्म के हिंदी रूपांतरण को सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहते हैं।" फिल्म 8 अप्रैल को भारत में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए 'द जंगल बुक' का बेहतरीन ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन