नई दिल्ली: कर्नाटक में एक स्कूल वैन और बस की टक्कर होने से 8 बच्चों की मौत हो गई है और 11 बच्चे घायल हुए हैं। यह हादसा बेंगलुरु से 400 किलोमीटर दूर कुंडापुर में हुआ है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद की तस्वीरें बयां कर रही हैं कि टक्कर कितनी जोरदार हुई थी। वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैन में 16 बच्चे थे और वैन गांव से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। इस वैन की अचानक सड़क पर एक निजी बस से टक्कर हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बस भटकल से कुंदापुर जा रही थी। जहां हादसा हुआ वह स्थल स्कूल से महज कुछ मीटर की दूरी पर ही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में आठ बच्चों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि 6 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए जिनका ईलाज कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा है। इन बच्चों को आइसीयू में रखा गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। वैन के ड्राइवर को इसी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है।