1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप कार्यकर्ता सुसाइड केस: केजरीवाल के घर के आगे धरना पर बैठे विजेंद्र गुप्ता

आप कार्यकर्ता सुसाइड केस: केजरीवाल के घर के आगे धरना पर बैठे विजेंद्र गुप्ता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2016 06:39 am IST,  Updated : Jul 22, 2016 06:40 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर आज धरना पर बैठे। उन्होंने नरेला में आप की एक महिला कार्यकर्ता के आत्महत्या के मामले की सीबीआई

vijender gupta- India TV Hindi
vijender gupta

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर आज धरना पर बैठे। उन्होंने नरेला में आप की एक महिला कार्यकर्ता के आत्महत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। एसडीएम (सिविल लाइन्स) ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए धरना को समाप्त करने का निर्देश दिया।

गुप्ता और भाजपा के एक अन्य विधायक ओ पी शर्मा के साथ प्रदर्शनकारियों ने महिला की शिकायत की अनदेखी करने के लिए केजरीवाल और डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल के इस्तीफे की मांग की। उधर, आप की उस महिला कार्यकर्ता के परिवार के सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, जिसने इस सप्ताह की शुरूआत में अपनी पार्टी के एक साथी द्वारा कथित तौर पर प्रताडि़त किए जाने से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। सूत्रों ने बताया कि अगर परिवार चाहता है तो सरकार महिला के दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने पर विचार करेगी। अधिकारी ने बताया कि महिला के पिता, भाई, दो बेटियों और ससुर ने मुख्यमंत्री से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की।

दिल्ली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया है और समूचे मामले की जांच विशेष जांच दल को सौंपी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत