1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जादवपुर यूनिवर्सिटी में पहली बार ABVP ने लड़ा चुनाव, इंजीनियरिंग फैकल्टी में दूसरा स्थान किया हासिल

जादवपुर यूनिवर्सिटी में पहली बार ABVP ने लड़ा चुनाव, इंजीनियरिंग फैकल्टी में दूसरा स्थान किया हासिल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2020 08:33 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 08:33 pm IST

पहली बार जादवपुर विश्वविद्यालय में मुकाबले में उतरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इंजीनियरिंग संकाय में SFI को तीसरे स्थान पर धकेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

Jadavpur- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय में वाम समर्थक छात्र संगठनों ने तीन में से दो संकायों में अपना कब्जा बरकरार रखा है। चुनाव के नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को हुई। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य संकाय में वोटों की गिनती हुई, जहां तकनीकी कारण से मतगणना रोके जाने तक एसएफआई आगे चल रही थी। पहली बार जादवपुर विश्वविद्यालय में मुकाबले में उतरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इंजीनियरिंग संकाय में SFI को तीसरे स्थान पर धकेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

नतीजों की घोषणा के बाद अधिकारी ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद चौथे स्थान पर रही। एक और वाम समर्थक छात्र संगठन ‘वी द इंटिपेंडेंट’ (डब्ल्यूटीआई) ने सेंट्रल पैनल की सभी चार सीटों पर कब्जा जमाते हुए विज्ञान संकाय में अपना नियंत्रण कायम रखा। हरेक सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष का एक, महासचिव का एक तथा दो या तीन पद सहायक महासचिव के हैं।

अधिकारी ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से कला संकाय में मतों की गिनती रोक दी गयी और बाद में नतीजों की घोषणा की जाएगी। यहां पर भी SFI आगे चल रही है। वामपंथी राजनीति का गढ़ माने जाने वाले विश्वविद्यालय में तीन साल बाद बुधवार को चुनाव हुआ था। विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) ने इंजीनियरिंग संकाय में केंद्रीय पैनल की पांचों सीटों पर जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत