1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ABVP ने जादवपुर विश्वविद्यालय छात्रों की टांगें काटने की धमकी दी

ABVP ने जादवपुर विश्वविद्यालय छात्रों की टांगें काटने की धमकी दी

 Written By: Bhasha
 Published : May 10, 2016 09:20 am IST,  Updated : May 10, 2016 09:20 am IST

ABVP के प्रदेश सचिव सुबीर हलदर ने सोमवार को जादवपुर विश्वविद्यालय (JU) के वाम समर्थित देशद्रोही छात्रों के कॉलेज परिसर से बाहर कदम रखने पर उनकी टांगें काटने की धमकी दी।

jadavpur university- India TV Hindi
jadavpur university

कोलकाता: विवाद को दावत देते हुए ABVP के प्रदेश सचिव सुबीर हलदर ने सोमवार को जादवपुर विश्वविद्यालय (JU) के वाम समर्थित देशद्रोही छात्रों के कॉलेज परिसर से बाहर कदम रखने पर उनकी टांगें काटने की धमकी दी।

JU परिसर के बाहर एक प्रदर्शन रैली में हलदर ने कहा, जादवपुर विश्वविद्यालय देशद्रोही तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। अगर JU के इन देशद्रोही वामपंथी छात्रों ने परिसर से बाहर निकलने की कोशिश की तो उनकी टांगें काट दी जाएंगी।

इस बारे में पूछे जाने पर हलदर ने बताया, मेरे कहने का मतलब यह है कि ये वो छात्र हैं जो हमारी मातृभूमि को बांटने के लिए नारेबाजी करते हैं, देश को विभाजित करने के लिए अलगाववादियों के समर्थन में नारेबाजी करते हैं, तो फिर हम क्यों नहीं कह सकते हैं कि ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए हम कदम उठाएंगे।

JU परिसर के अंदर कथित देशद्रोही गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आज गोलपार्क इलाके से जादवपुर पुलिस थाना तक प्रदर्शन मार्च निकाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत