1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजीव गांधी हत्याकांड के आरोपी पेरारिवेलन पर जेल में हमला

राजीव गांधी हत्याकांड के आरोपी पेरारिवेलन पर जेल में हमला

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2016 12:13 pm IST,  Updated : Sep 13, 2016 12:13 pm IST

राजीव गांधी हत्या मामले में सजा काट रहे 7 अभियुक्तों में से एक ए.जी. पेरारिवेलन पर उच्च सुरक्षा वाली सेन्ट्रल जेल के भीतर आज एक अन्य कैदी ने हमला किया।

accused in rajiv gandhi assasination case perarivalan...- India TV Hindi
accused in rajiv gandhi assasination case perarivalan attacked in jail

वेल्लोर: राजीव गांधी हत्या मामले में सजा काट रहे 7 अभियुक्तों में से एक ए.जी. पेरारिवेलन पर उच्च सुरक्षा वाली सेन्ट्रल जेल के भीतर आज एक अन्य कैदी ने हमला किया। पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय अभियुक्त पर एक अन्य कैदी राजेश ने हमला किया।

अधिकारियों ने हमले के कारण सहित घटना की विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया और कहा कि जेल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पेरारिवेलन का जेल के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

21 मई 1991 को श्रीपेरम्बदूर के निकट एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी थी और मुरूगन, संथन, पेरारिवेलन, नलिनी, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन को मामले में दोषी करार दिया गया था।

कैबिनेट की सिफारिश और राजीव की पत्नी सोनिया गांधी की अपील के बाद 2000 में नलिनी की मौत की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया गया था। उच्चतम न्यायालय ने मुरूगन, संथन और पेरारिवेलन की दया याचिका पर निर्णय लेने में देरी होने के कारण फरवरी 2014 में इनकी मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।

तमिलनाडु सरकार ने इस साल मार्च में सभी सातों अभियुक्तों को छोड़ने का निर्णय लिया था। हालांकि, जल्द ही यह मामला उच्चतम न्यायालय गया और यह वहां पर लंबित है। केन्द्र सरकार ने विशेष आधार पर उन्हें क्षमा देने की राज्य की शक्ति पर भी सवाल खड़ा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत