1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में कार्रवाई राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर: रिजिजू

कश्मीर में कार्रवाई राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर: रिजिजू

 Written By: IANS
 Published : Sep 07, 2016 04:02 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 04:02 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों के खिलाफ कदम उठाने सहित कोई भी कार्रवाई राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर की जाएगी। रिजिजू

kiren rijiju- India TV Hindi
kiren rijiju

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों के खिलाफ कदम उठाने सहित कोई भी कार्रवाई राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर की जाएगी।

रिजिजू ने यहां एक संगोष्ठी से इतर संवादाताओं से कहा, "जो भी कार्रवाई होगी.. राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर की जाएगी। सभी कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य मुद्दों को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।" विपक्षी दलों के कथित असहयोगात्मक रवैये को लेकर 'कठोर कदम' के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसे एक प्रमुख मुद्दा बनाए जाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, "यह सरकार जम्मू एवं कश्मीर सहित देशभर के लोगों के कल्याण के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है। इसी के अनुसार सभी कदम उठाए जाएंगे।"

रिजिजू की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू एवं कश्मीर के मुद्दे पर अपनी पार्टी के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत