1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन 2017 में साझेदार देश होगा अमेरिका

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन 2017 में साझेदार देश होगा अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2016 07:32 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 07:32 am IST

अमेरिका ने अगले साल जनवरी में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन, 2017 में साझेदार देश बनने का फैसला लिया है।

america to join vibrant gujarat summit 2017 as partner...- India TV Hindi
america to join vibrant gujarat summit 2017 as partner country

नई दिल्ली: अमेरिका ने अगले साल जनवरी में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन, 2017 में साझेदार देश बनने का फैसला लिया है। एक विज्ञप्ति के अनुसार, 'वाइब्रेंट गुजरात प्रतिनिधिमंडल के विदेश मंत्रालय के दौरे पर अमेरिका ने तय किया कि वह वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में साझेदार देश के रूप में भाग लेगा।'

वहां गए प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस के सदस्यों, विचारकों और वाशिंगटन डीसी तथा न्यूयॉर्क के बड़े उद्योगपतियों से एक रोडशो के दौरान तथा 14-16 सितंबर तक व्यक्तिगत रूप से भेंट की।

गुजरात रेजीडेंट आयुक्त भरत लाल ने 10-13 जनवरी, 2017 को होने वाले वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में आने के लिए शीर्ष उद्योगपतियों को न्योता दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत