1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 102 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 2307 पहुंची

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 102 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 2307 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 02:06 pm IST,  Updated : May 15, 2020 02:06 pm IST

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 102 नए मामले सामने आए हैं, जहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,307 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Andhra Pradesh reports 102 coronavirus positive cases on Friday- India TV Hindi
Andhra Pradesh reports 102 coronavirus positive cases on Friday Image Source : INDIA TV

अमरावती: आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 102 नए मामले सामने आए हैं, जहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,307 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों का अपडेट दिया, जिसमें कहा गया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 48 है। 

Related Stories

102 नए मामलों में से, 45 रोगी अन्य राज्यों के हैं। इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से 60 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही इस बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या 1,252 तक पहुंच गई। 

ताजा मामलों में, नेल्लोर और चित्तूर जिलों में 14-14, कृष्णा जिले में नौ, कुरनूल में आठ, अनंतपुर में चार, विजयनगरम में तीन, विशाखापत्तनम और कडप्पा में दो-दो और पूर्वी गोदावरी में एक मामला सामने आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत