1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 67 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत, 67 नए मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 02:01 pm IST,  Updated : May 05, 2020 02:20 pm IST

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,717 तक पहुंच गई है। वहीं कृष्णा जिले में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 34 हो गई।

Andhra Pradesh reports 67 new Covid cases- India TV Hindi
Andhra Pradesh reports 67 new Covid cases

अमरावती: आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,717 तक पहुंच गई है। वहीं कृष्णा जिले में एक मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 34 हो गई। संक्रमण के नए मामलों में से 14 ऐसे लोग हैं जो गुजरात से राज्य में आए थे। नियमित स्वास्थ्य बिलेटिन में बताया गया कि 14 मामले गुजरात से हैं। हालांकि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Related Stories

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि ये सभी गुजरात के धर्म उपदेशक हैं और इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। हालिया बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य के अस्पतालों से इलाज के बाद 65 मरीजों को छुट्टी मिली है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 589 तक पहुंच गई है। 

67 नए मामलों में से 25 मामले संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र कुरनूल और 13 गुंटूर से है। पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह नौ बजे तक कृष्णा जिले में संक्रमण के आठ मामले, विशाखापट्टनम, कडप्पा और अनंतपुरामू से दो-दो मामले तथा एसपीएस नेल्लोर में एक मामला सामने आया है। बुलेटिन में बताया गया है कि कुरनूल के कोविड-19 अस्पताल से 28 मरीज, गुंटूर से 13, कृष्णा से 10 और एसपीएस नेल्लोर के अस्पताल से छह लोग स्वस्थ हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत