1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरविंदो फार्मा को उम्मीद, अप्रैल-मई तक हो जाएगा वैक्सीन संयंत्र का व्यवसायीकरण

अरविंदो फार्मा को उम्मीद, अप्रैल-मई तक हो जाएगा वैक्सीन संयंत्र का व्यवसायीकरण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2020 09:50 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 09:50 pm IST

अरबिंदो फार्मा को उम्मीद है कि उसके हैदराबाद स्थित वैक्सीन विनिर्माण संयंत्र का व्यवसायीकरण अगले साल अप्रैल-मई तक हो जाएगा।

Aurobindo Pharma Expects to Commercialise Vaccine Facility by April-May 2021- India TV Hindi
Aurobindo Pharma Expects to Commercialise Vaccine Facility by April-May 2021 Image Source : AP

नयी दिल्ली। अरबिंदो फार्मा को उम्मीद है कि उसके हैदराबाद स्थित वैक्सीन विनिर्माण संयंत्र का व्यवसायीकरण अगले साल अप्रैल-मई तक हो जाएगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हैदराबाद स्थित दवा कंपनी इस संयंत्र पर 275 करोड़ रुपये निवेश कर रही है, जिसका इस्तेमाल कोविड-19 सहित विभिन्न वायरस बीमारियों के इलाज के लिए किया जाएगा।

संक्रामक बीमारी के लिए अपनी वैक्सीन विकसित करने और सीएसआईआर के साथ जुड़कर वैक्सीन विकसित करने के अलावा अरविंदो फार्मा अन्य कंपनियों के साथ गठजोड़ करने की योजना भी बना रही है, जो इसके मुकाबले जल्द दवा विकसित करने में सफल हो सकती हैं। 

अरबिंदो फार्मा कंपनी के प्रबंध निदेशक एन गोविंदराजन ने कहा, ‘‘हमने तीन तरफा नजरिया अपनाया है। पहला अपनी खुद की वैक्सीन का, दूसरा सीएसआईआर प्रयोगशाला के साथ गठजोड़, तीसरा विभिन्न संस्थानों द्वारा तीन विभिन्न मंचों के तीन विभिन्न उत्पादों के लिए।’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा कंपनी कुछ संभावित साझेदारों की संभावनाएं भी तलाश रही है, जो उसके या सीएसआईआर उत्पाद के मुकाबले अपने उत्पाद जल्दी तैयार कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत