1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बांग्लादेश सरकार नहीं मानती कि मैंने आतंकी गतिविधियों को प्रेरित किया: जाकिर नाइक

बांग्लादेश सरकार नहीं मानती कि मैंने आतंकी गतिविधियों को प्रेरित किया: जाकिर नाइक

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2016 08:35 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 08:36 pm IST

मुंबई: विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने आज दावा किया कि बांग्लादेश के किसी भी अधिकारी ने यह नहीं कहा कि उन्होंने आतंकवादी गतिविधियों की प्रेरणा दी है। ढाका आतंकवादी हमले में शामिल हमलावरों में

zakir naik- India TV Hindi
zakir naik

मुंबई: विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने आज दावा किया कि बांग्लादेश के किसी भी अधिकारी ने यह नहीं कहा कि उन्होंने आतंकवादी गतिविधियों की प्रेरणा दी है। ढाका आतंकवादी हमले में शामिल हमलावरों में से एक के जाकिर से प्रभावित होने की खबरें आने के बाद से वह लोगों की नाराजगी झेल रहे हैं।

नाइक ने कहा, मैंने बांग्लादेशी सरकार के लोगों से बात की। उन्होंने मुझसे कहा, उन्हें विश्वास नहीं है कि मैंने बांग्लादेशी आतंकवादियों को मासूम लोगों की हत्या करने के लिए प्रेरित किया। यह अलग मुद्दा है कि वह मेरा प्रशंसक था।

यहां एक विज्ञप्ति जारी कर नाइक ने कहा, दुनिया भर में मेरे लाखों प्रशंसक हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा बांग्लादेशी मेरे प्रशंसक हैं, लेकिन यह कहना कि मैं उन्हें मासूमों की हत्या करने के लिए प्रेरित करता हूं, शैतानी बात होगी। फिलहाल सऊदी अरब में मौजूद नाइक का कहना है कि सिर्फ एक देश ने उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है और वह इंग्लैंड है।

उन्होंने कहा, एकमात्र देश, जिसके बारे में मुझे पता है, जिसने एक बार मुझे प्रवेश करने से रोका था, वह इंग्लैंड है। मेरे पास कोई साक्ष्य नहीं है कि अन्य किसी देश ने मुझे आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित किया हो। और मलेशिया? यह कुतर्क है, क्योंकि तीन साल पहले ही मुझे तोकोह माल हिजरा सम्मान और किंग फैसल इंटरनेशनल प्राइज मिला था, जो मलेशिया का सर्वोच्च सम्मान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत