1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लौट आया ‘BERMUDA TRIANGLE’ से यह जहाज़, क्या अब खुलेंगे राज़?

लौट आया ‘BERMUDA TRIANGLE’ से यह जहाज़, क्या अब खुलेंगे राज़?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2016 06:28 pm IST,  Updated : Jul 08, 2016 06:47 pm IST

नई दिल्ली: अटलांटिक महासागर में एक हिस्सा ऐसा है, जिसकी गुत्थी आज तक कोई नहीं सुलझा सका है लेकिन यहां से एक अच्छी खबर आई है। एक जहाज़ 90 साल बाद इस रहस्यमयी ट्रायएंगल से लौट आया है।

क्यूबा के एक्सपर्ट Rodolfo Salvador Cruz ने कहा है कि ये लॉग-बुक ऑथेंटिक है। इस बुक में जहाज़ की सारी कहानी है, लेकिन 1 दिसम्बर 1925 को अचानक इसकी कहानी रूक जाती है।

29 नवम्बर 1925 को SS Cotopaxi साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन से हवाना के लिए रवाना हुआ। जहाज पर कैप्टन डब्ल्यू जे मेयर के नेतृत्व में 32 सदस्यीय चालक दल था और जहाज पर 2340 टन कोयला लदा था। दो दिन बाद यह लापता हो गया था और तबसे अब तक इसके बारे में कुछ पता नहीं चला था।

क्यूबा मंत्रिपरिषद के उपाध्यक्ष जनरल अबेलार्डो कोलोम ने घोषणा की है कि क्यूबा के अधिकारी जहाज के अचानक लापता होने और फिर प्रकट होने की विस्तृत जांच करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि क्या हुआ था। ऐसी घटनाएं हमारी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए हम आश्वस्त होना चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। अब समय आ गया है कि बरमूडा के रहस्य को एक बार और हमेशा के लिए हल कर दिया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत