नई दिल्ली: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श हमेशा हिंदुस्तान की सियासत में मिसाल बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वाजपेयी जी के बारे में ऐसा ही कुछ कहा। लंबी बीमारी के बाद कल शाम 94 साल की उम्र में अटल जी का निधन हुआ। कल शाम 5 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने एम्स में आंखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर मिलने के बाद से ही पूरा देश शोक में डूबा है। अटल जी के निधन पर सात दिन यानी 22 अगस्त तक का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 9.30 बजे तक 6 कृष्ण मेनन मार्ग पर अटल जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया गया जहां सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक अटल जी के पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद दोपहर 2.00 बजे बीजेपी मुख्यालय से ही अटल जी की अंतिम यात्रा निकली जो शाम 4.00 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंची, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अटलजी आप हमारे दिल और दिमाग में हमेशा रहेंगे। कोई भी शब्द देश निर्माण में आपके योगदान को बयान नहीं कर सकताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अटल जी का अंतिम संस्कार शुरू। थोड़ी देर में दी जाएगी मुखाग्नि।
अटल जी के पार्थिव शरीर से तिरंगा उतारकर उनकी नातिन निहारिका को सौंपा गया।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
सात देशों के प्रतिनिधि अटलजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री भी अपने देश की तरफ से इस अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, संसद की स्पीकर सुमित्रा महाजन अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।
अटलजी का परिवार के लोग और तीनों सेना प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अटलजी के पार्थिव शरीर पर तिरंगा डाला गया है।
सेना के जवान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सलामी दे रहे हैं।
अटलजी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सेना के जवान अपने कंधों पर ले जा रहे हैं।
स्मृति स्थल पहुंचा अटल जी का पार्थिव शरीर। साथ में है हजारों लोगों की भीड़।


यहां पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति नायडू, कैबिनेट मंत्री, विदेशी मेहमान उन्हें अंतिम पुष्प अर्पित करेंगे।
स्मृति स्थल पर रुकेगी अंतिम यात्रा इसके बाद सेना के जवान उन्हें अंदर ले जाएंगे।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा निषाद राज मार्ग पर पहुंच चुकी हैं।
नजर से हटे तो दिल से हटे ये कहावत अटलजी पर नजर नहीं आती। 14 साल सार्वजनिक जीवन से अलग होने के बाद भी वें आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
स्मृति स्थल पर बारिश के संभावनाओं के मद्देनजर एक टिन शेड लगाया गया है। उसके अंदर ही अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़, अंतिम यात्रा में शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेता शामिल
बीजेपी मुख्यालय से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरु। पीएम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी अंतिम यात्रा में मौजूद
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेयाल वांगचुक ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ पीएम नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, कुछ ही देर में अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरू होगी
मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर प्रेस रिलीज जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मॉरीशस की सरकारी इमारतों पर झंडा आधा झुकाया जाएगा। सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में भी आज यानी 17 अगस्त को झंडा आधा झुकाने की अपील की गई है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली दिल्ली पहुंचे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भारत के लिए रवाना, वह अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी मुख्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्येष्टि में भूटान के राजा जिग्मे नामग्याल वांग्चुक, पाकिस्तान की तरफ से कानून मंत्री अली जाफर, नेपाल के विदेश मंत्री पीके ग्यावल, श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन मोहम्मद अली अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे।
भूटान के राजा जिग्मे खेसर दिल्ली पहुंचे, वह अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी मुख्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
बीजेपी मुख्यालय पहुंचा अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पर मौजूद हैं
अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ लोगों की भारी भीड़ बीजेपी मुख्यालय की तरफ चल रही है। लोग नारे लगा रहे हैं- जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा। भारत माता की जय।
तीनों सेनाओं की एक संयुक्त टुकड़ी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के पार्थिव शरीर के साथ-साथ बीजेपी मुख्यालय की ओर चल रही है
भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गई है। कुछ देर में उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके आवास से बीजेपी मुख्यालय ले जाया जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे
भूटान के राजा जिग्मे खेसर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने नई दिल्ली आएंगे
सेना का ट्रक अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंचा, यहां से बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने लिखा है कि ये यकीन करना मुश्किल है कि अटल जी हमारे बीच अब नहीं रहे
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय में वाजपेयी जी के पार्थिव शरीर को रिसीव करने के लिए रहेंगे।
पूर्व बीजेपी नेता स्व. प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन ने अपने पिता के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि मैं जानती हूं अब आप दोनों साथ में हैं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
जावेद अख्तर, अभिनेत्री शबाना आज़मी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। जावेद अख्तर ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है जब किसी नेता को इस प्रकार का सम्मान मिलता है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "अटल जी के पैतृक स्थान बटेश्वर, शिक्षा क्षेत्र कानपुर, प्रथम संसदीय क्षेत्र बलरामपुर व कर्मभूमि लखनऊ में स्मृतियों को जीवित रखने के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। उनकी अस्थियां हर जनपद की पवित्र नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।"
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के घर पर अंतिम दर्शन के लिए अभी भी काफी भीड़ जुटी हुई है
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अंतिम दर्शन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के घर पहुंचे
बता दें कि आज सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड और सिकंदरा रोड आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे
सामना ने संपादकीय में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है वाजपेयी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ' स्वयंसेवक' दूध में शक्कर घुल जाए इस तरह वे संघ के विचारों में घुल मिल गए थे। लेकिन उन्होंने अपना अलग अस्तित्व बरकरार रखा। उनके स्वयंसेवक होने पर जब टिप्पणी हुई तब अमेरिका में विश्व हिन्दू परिषद के मंच से उन्होंने पूरी दुनिया को चलाते हुए कहा, हा, मैं स्वयंसेवक हूँ। प्रधानमंत्री के पद पर आज में हूँ, काल नहीं रहूंगा। लेकिन स्वयंसेवक होने का मेरा अधिकार कोई भी छीन नहीं सकता। प्रधानमंत्री के कुर्सी पर वे बैठे, लेकिन भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। शिवसेना, अकाली दल जैसे दलों को छोड़ दिया जाए तो हिंदुत्ववादी विचारों के लिए उनका समर्थन करनेवाला कोई नहीं था इसलिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की कसरत सभालने के लिए वाजपेयी को राम मंदिर से लेकर समान नागरिक कानून तक सारे विषयो को लपेटकर बगल में रखना पड़ा। अब हिन्दू मार नहीं खाएगा। ऐसा भिवंडी के दंगे के बाद दृढ़ता से कहनेवाले वाजपेयी के मन का हिंदुत्ववाद कभी छिपा नहीं। वाजपेयी के विचार और कृति राष्ट्रहित के ही रहे। वे संयमी थे लेकिन डरपोक नहीं। अमोघ वक्तृत्व ही उनका हथियार था। जीवन मूल्यों का जतन ही उनका अधिष्ठान था। हवा बहेगी उस तरह पीठ घुमाकर उन्होंने सत्ता की राजनीति नहीं कि। इसलिए देश की राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी के होने का महत्व है। आज वे नहीं है। उनके न होने से निर्माण हुआ शून्य का एहसास भविष्य में होगा। मूल्य जीवन का धर्म है। जन्म लेनेवाला कभी तो जाएगा ही लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के बगैर देश का जीवन प्रवाह ही जैसे थम गया है। ईश्वर वाजपेयी की आत्मा को सदगति देगा ही। क्यों कि उनका पूण्य बहुत बडा था। उसी पूण्य से भारतीय जनता पार्टी बची है। इसे जो भूल गए वे कृतघ्न ही है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के लिए सजे हुए ट्रक पहुंच गए हैं. सुबह नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा, दोपहर एक बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी
अमेरिका के लोग और मैं इस दुख की घड़ी में भारत के लोगों के साथ हैं। आज हमारे विचार और प्रार्थना भारत के लोगों के साथ हैं। आज दोनों देश पूर्व पीएम वाजपेयी के दूरगामी दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं। वाजपेयी दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले गए थे: माइक पॉम्पियो, विदेश मंत्री अमेरिका
आज राजघाट के करीब राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अटल जी का शरीर पंचत्तव में विलीन हो जाएगा। अटल जी के निधन के बाद केंद्र और कई राज्य सरकारों ने स्पेशल एडवाइज़री जारी कर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है
अटल की अमर यात्रा
25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में जन्म हुआ
1939 में अटल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े
1951 में अटल जी भारतीय जनसंघ के सदस्य बने
1954 में लखनऊ से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा
1968 से 1973 तक भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे
1957 में बलरामपुर से पहली बार लोकसभा के सदस्य बने
1979 में मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री बने
1980 में आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के साथ BJP का गठन
अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी के पहले अध्यक्ष थे
1980 से लेकर 1986 तक बीजेपी अध्यक्ष रहे
1996, 1998 और 1999 में देश के प्रधानमंत्री रहे
वाजपेयी कुल 10 बार लोकसभा सांसद रहे
1962 और 1986 में दो बार राज्यसभा सांसद रहे
दिसंबर 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया
अटल जी की अंतिम यात्रा
6 कृष्ण मेनन मार्ग - अकबर रोड - इंडिया गेट - दीनदयाल उपाध्याय मार्ग - पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग - बहादुर शाह ज़फर मार्ग - दिल्ली गेट - नेताजी सुभाष मार्ग - निषाद राज मार्ग - शांति वन चौक - राजघाट - - राष्ट्रीय स्मृति स्थल
आज क्या होगा?
सुबह 8:30 तक - 6 कृष्ण मेनन मार्ग पर अटल जी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन
सुबह 9.00 बजे - अटल जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा
दोपहर 1.00 तक - बीजेपी मुख्यालय में अटल जी के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन
दोपहर 1.00 बजे - बीजेपी मुख्यालय से अटल जी की अंतिम यात्रा की शुरुआत
शाम 4.00 बजे - राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर अटल जी का अंतिम संस्कार होगा
इमरान खान ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जताया शोक, कहा- 'अटल बिहारी वाजपेयी इस उपमहाद्वीप की बड़ी राजनीतिक हस्ती थे। भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर करने के उनके प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे'
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। अटल बिहारी वाजपेयी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भाजपा के 93 वर्षीय नेता मधुमेह से पीड़ित थे और उनकी एक किडनी ही काम कर रही थी। उन्हें 2009 में मस्तिष्काघात हुआ था जिसके कारण उनकी संज्ञात्मक क्षमता कमजोर हो गई थी। उन्हें 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था। बुधवार (15 अगस्त) को उनकी स्थिति और बिगड़ गई। एम्स द्वारा कल शाम 5:30 पर जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री ने 5 बजकर 5 मिनट पर दुनिया को अलविदा कह दिया।
संपादक की पसंद