1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल में एक IAS ऑफिसर की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, दूसरी का इंतजार

भोपाल में एक IAS ऑफिसर की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, दूसरी का इंतजार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 03:43 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 03:43 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अधिकारी की कोविड-19 के लिए की गई जांच की शुक्रवार को पहली रिपोर्ट पॉजीटिव आई है...

Corona Test- India TV Hindi
Corona Test

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अधिकारी की कोविड-19 के लिए की गई जांच की शुक्रवार को पहली रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि, दूसरी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''एक आईएएस अधिकारी की कोरोना वायरस के लिए की गई जांच की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन हम उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के बाहर भी यात्राएं की हैं और जब उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने लगे, तब कोविड-19 की जांच के लिए उनके नमूने भेजे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत