1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar Board Result 2017: जमुई की खुशबू ने किया टॉप लेकिन साइंस में 70% छात्र फेल

Bihar Board Result 2017: जमुई की खुशबू ने किया टॉप लेकिन साइंस में 70% छात्र फेल

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2017 03:46 pm IST,  Updated : May 30, 2017 03:50 pm IST

विज्ञान संकाय में 86 प्रतिशत अंक के साथ खुशबू कुमारी (सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई) जबकि वाणिज्य संकाय में प्रियांशु जायसवाल (कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना) राज्य टॉपर रहे। प्रियांशु ने 81.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

Bihar_Students_Fail- India TV Hindi
Bihar_Students_Fail

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने यहां मंगलवार को 12वीं (इंटर) के तीनों संकाय विज्ञान, कला और वाणिज्य के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस साल तीनों संकायों के नतीजे निराशाजनक रहे हैं। परीक्षा परिणाम समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जारी किए। इस वर्ष इस परीक्षा में 12.61 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस वर्ष तीनों संकाय के परिणामों में पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट दर्ज हुई है। विज्ञान संकाय में इस वर्ष जहां 30.11 प्रतिशत ही परीक्षार्थी सफल हो सके वहीं कला संकाय में 37.13 प्रतिशत ही परीक्षार्थी सफलता पा सके। वाणिज्य संकाय में 73.76 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

विज्ञान संकाय में 86 प्रतिशत अंक के साथ खुशबू कुमारी (सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई) जबकि वाणिज्य संकाय में प्रियांशु जायसवाल (कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना) राज्य टॉपर रहे। प्रियांशु ने 81.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कला संकाय में राजकीय आऱ एऩ एस़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकारी, समस्तीपुर के छात्र गणेश टॉपर रहे, जिसने 82.69 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

अध्यक्ष किशोर ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बताया कि परिणाम प्रकाशित करने से पहले काफी सावधानी बरती गई है और इस वर्ष परीक्षा में नकल रोकने को लेकर भी काफी सावधानियां बरती गईं थीं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इंटर टॉपर्स को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया था। इसके बाद इस घोटाले में संलिप्त रहने के आरोप में समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था और बिहार की देशभर में किरकिरी हुई थी।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत